ePaper

2014 में Yahoo के 500 मिलियन अकाउंट्स में लगे सेंध

Updated at : 05 Oct 2016 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
2014 में Yahoo के 500 मिलियन अकाउंट्स में लगे सेंध

याहू ने संभवतः दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी डेटा चोरी का खुलासा किया है. एक वक्त सर्च इंजन की दिग्गज रही इस कंपनी को अमेरिकी टेलीकॉम कंपनी वेराइजन ने खरीद लिया है. डील अपने आखिरी चरण में है और इसी वक्त कंपनी ने खुलासा किया है कि 2014 में Yahoo के सर्वर से […]

विज्ञापन
याहू ने संभवतः दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी डेटा चोरी का खुलासा किया है. एक वक्त सर्च इंजन की दिग्गज रही इस कंपनी को अमेरिकी टेलीकॉम कंपनी वेराइजन ने खरीद लिया है. डील अपने आखिरी चरण में है और इसी वक्त कंपनी ने खुलासा किया है कि 2014 में Yahoo के सर्वर से 500 मिलियन अकाउंट्स की जानकारियां लीक हो गयीं थीं. Yahoo के मुताबिक, हैकर्स ने संभवतः यूजर्स के नाम, इमेल एड्रेस, टेलीफोन नंबर, डेट ऑफ बर्थ, एंक्रिप्टेड पासवर्ड और सिक्योरिटी सवाल जवाब से जुड़ी तमाम जानकारियां चुरा ली थीं.
हालांकि, Yahoo ने दावा किया है कि उसने अपनी जांच में यह पाया है कि हैकरों ने यूजर्स से जुड़े क्रेडिट कार्ड डिटेल, पेमेंट कार्ड डेटा या बैंक अकाउंट इनफॉर्मेशंस नहीं चुराया है. लेकिन, क्या आप इस पर भरोसा करेंगे? क्योंकि अगर हैकरों ने सबकुछ चुरा लिया, तो वे बैंक और ट्रांजैक्शन से जुड़ी जानकारियों को क्यों छोड़ेंगे!
कंपनी द्वारा की गयी जांच में ऐसे सबूत नहीं मिले हैं, जिनसे यह पता चल सके कि हैकर अभी तक Yahoo के नेटवर्क में हैं या नहीं. लेकिन, कंपनी का कहना है कि यह सब स्टेट स्पॉन्सर्ड हैकरों ने किये थे. हालांकि, इसका भी सबूत उनके पास नहीं है और न ही उन्होंने इस बारे में मीडिया को विस्तार से कुछ बताया है.
Yahoo के चीफ इनफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर बॉब लॉर्ड ने कहा है कि कंपनी लॉ इनफोर्समेंट एजेंसियों के साथ इस बड़ी डेटा चोरी के मुद्दे पर काम कर रही है. अब कंपनी ने इस डेटा चोरी के लिए यूजर्स को बताना शुरू कर दिया है.
यूजर्स की सुरक्षा के लिए कंपनी संभावित पीड़ित यूजर्स को जल्द-से-जल्द पासवर्ड बदलने को कहा है. कंपनी ने यूजर्स के अन इन्क्रिप्टेड सिक्योरिटी सवाल और जवाब को अमान्य कर दिया है, जिसे अब लोग अपना अकाउंट एक्सेस करने के लिए नहीं यूज करते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola