ePaper

अफगानिस्तान में मारा गया पाक तालिबान का शीर्ष कमांडर

Updated at : 26 Sep 2016 10:01 AM (IST)
विज्ञापन
अफगानिस्तान में मारा गया पाक तालिबान का शीर्ष कमांडर

पेशावर : पूर्वी अफगानिस्तान में तालिबान को जबरदस्त झटका लगा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां एक अभियान में पाकिस्तान तालिबान का एक शीर्ष कमांडर और कम से कम दस और आतंकवादी मारे गए. आतंकी संगठन के एक ताकतवर धडे के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी. तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से मई 2014 […]

विज्ञापन

पेशावर : पूर्वी अफगानिस्तान में तालिबान को जबरदस्त झटका लगा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां एक अभियान में पाकिस्तान तालिबान का एक शीर्ष कमांडर और कम से कम दस और आतंकवादी मारे गए. आतंकी संगठन के एक ताकतवर धडे के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी.

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से मई 2014 में अलग हुए सजना ग्रुप के प्रवक्ता ने कहा कि टीटीपी का पूर्व प्रवक्ता आजम खान तारिक कथित रुप से पक्तिका प्रांत में कल अफगान एवं नाटो बलों के हवाई हमले में मारा गया.

प्रवक्ता के अनुसार तारिक का बेटा और नौ दूसरे आतंकवादी भी अभियान में मारे गए. तारिक उर्फ रईस खान के सिर पर दो करोड रपए का इनाम था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola