ePaper

इराक के तिकरित में आतंकवादियों के हमलों में 12 लोगों की मौत

Updated at : 24 Sep 2016 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
इराक के तिकरित में आतंकवादियों के हमलों में 12 लोगों की मौत

सामरा( इराक) : इराक के उत्तरी शहर तिकरित में आज आतंकवादियों ने गोलीबारी की और आत्मघाती बम विस्फोट किया, जिनमें 12 लोगों की मौत हो गयी. इस शहर को पिछले वर्ष इस्लामिक स्टेट के कब्जे से छुडाया गया था. पुलिस के एक कर्नल और लेफ्टिनेंट कर्नल ने बताया कि आतंकवादियों ने शहर के पश्चिमी हिस्से […]

विज्ञापन

सामरा( इराक) : इराक के उत्तरी शहर तिकरित में आज आतंकवादियों ने गोलीबारी की और आत्मघाती बम विस्फोट किया, जिनमें 12 लोगों की मौत हो गयी. इस शहर को पिछले वर्ष इस्लामिक स्टेट के कब्जे से छुडाया गया था.

पुलिस के एक कर्नल और लेफ्टिनेंट कर्नल ने बताया कि आतंकवादियों ने शहर के पश्चिमी हिस्से में एक जांच चौकी पर चार सुरक्षाकर्मियों को मार दिया . इसके बाद वे उत्तर की तरफ बढे और एक अन्य जांच चौकी के निकट विस्फोटकों से लदे एक वाहन में विस्फोट कर दिया.
इस हमले में आठ और लोगों की मौत हो गयी. अधिकारियों ने बताया कि हमलावरों ने 23 अन्य लोगों को घायल कर दिया. किसी भी समूह ने हमले की तत्काल जिम्मेदारी का दावा नहीं किया है लेकिन आईएस इराक में आम लोगों और सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर लगातार हमले करता रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola