ePaper

किसी भी खतरे का मुकाबला करने में सक्षम है पाकिस्तान की सेना : राहील शरीफ

Updated at : 23 Sep 2016 8:23 PM (IST)
विज्ञापन
किसी भी खतरे का मुकाबला करने में सक्षम है पाकिस्तान की सेना : राहील शरीफ

इस्लामाबाद : कश्मीर मुद्दे पर भारत के साथ वाकयुद्ध तेज होने बीच पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने आज कहा कि पाकिस्तान के सशस्त्र बल देश की सुरक्षा पर आने वाले किसी भी खतरे का मुकाबला करने में सक्षम हैं, चाहे कोई कीमत अदा करनी पडे. सेना ने कहा, ‘‘सेना प्रमुख ने अधिकारियों […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : कश्मीर मुद्दे पर भारत के साथ वाकयुद्ध तेज होने बीच पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने आज कहा कि पाकिस्तान के सशस्त्र बल देश की सुरक्षा पर आने वाले किसी भी खतरे का मुकाबला करने में सक्षम हैं, चाहे कोई कीमत अदा करनी पडे.

सेना ने कहा, ‘‘सेना प्रमुख ने अधिकारियों और जवानों से बात करते हुए कहा कि इस बात में कोई शक नहीं होना चाहिए कि हमारी बहादुर सेना में खतरे के पूरे आयाम का मुकाबला करने की क्षमता है.
इंशाअल्ला पूरे देश की मदद से हम अपने प्यारे मुल्क के एक-एक इंच हिस्से की हिफाजत करेंगे. चाहे कोई भी कीमत अदा करनी पडे.” शरीफ पाकिस्तान में पंजाब के खरियां के पास स्थित नेशनल काउंटर टेररिज्म सेंटर (एनसीटीसी) का दौरा कर रहे थे. उन्होंने केंद्र के बुनियादी ढांचे को उन्नत करने के लिए आधुनिक सुविधाओं का उद्घाटन किया.
उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान एक दशक से अधिक समय से आतंकवाद का शिकार रहा है और उसने बहुत कुर्बानी दी है लेकिन ‘‘हमने आतंकवाद के खिलाफ जीत हासिल की है और ऐसा मुख्य रुप से पूरे देश के समर्थन से और हमारे सुरक्षा बलों की पेशेवर क्षमता से संभव हुआ है.”
जम्मू कश्मीर के उरी में सेना के एक बेस पर 18 सितंबर को आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच कूटनीतिक तनाव बढ रहा है. पाकिस्तान ने हमले में अपनी संलिप्तता के आरोपों को खारिज कर दिया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कल संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण में एक बार फिर कश्मीर मुद्दे को उठाया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola