पाक ने मुंबई हमले के दोषी लश्कर-ए-तैयबा के पूर्व आतंकवादी को दोषमुक्त किया

लाहौर : वर्ष 2008 के मुंबई हमले के सिलसिले में पिछले माह गिरफ्तार किये गये लश्कर-ए-तैयबा के एक पूर्व आतंकवादी को पाकिस्तान की फेडरल इंवेस्टीगेशन एजेंसी (एफआइए) ने यह कहते हुए दोषमुक्त कर दिया कि उसके खिलाफ ‘‘कोई आरोप साबित नहीं हुआ.’ सूफियान जफर पर मुंबई हमले के लिए 14,800 रुपये की धन राशि मुहैया […]
लाहौर : वर्ष 2008 के मुंबई हमले के सिलसिले में पिछले माह गिरफ्तार किये गये लश्कर-ए-तैयबा के एक पूर्व आतंकवादी को पाकिस्तान की फेडरल इंवेस्टीगेशन एजेंसी (एफआइए) ने यह कहते हुए दोषमुक्त कर दिया कि उसके खिलाफ ‘‘कोई आरोप साबित नहीं हुआ.’ सूफियान जफर पर मुंबई हमले के लिए 14,800 रुपये की धन राशि मुहैया कराने और हमले से पहले सह-आरोपी शाहिद जमील रियाज को 39.8 लाख रुपये देने का आरोप था. एफआइए के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘जांच के दौरान एफआइए को जफर के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिला.’ उन्होंने कहा कि पूरी जांच के दौरान इस बात को साबित नहीं किया जा सका कि उसने मुंबई मामले में गिरफ्तार एक संदिग्ध को वित्तीय मदद की थी.
अधिकारी ने कहा कि इस मामले में जफर के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र नहीं दायर किया जायेगा. मुंबई मामले में भगोड़ा अपराधी घोषित किये जाने के बाद जफर छिपा हुआ था. उसे पिछले महीने खैबर पख्तूनख्वा स्थित उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




