ePaper

पीएम मोदी ने दिया न्यौता, ताजमहल देखने भारत आ सकते हैं बराक ओबामा

Updated at : 08 Sep 2016 3:00 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम मोदी ने दिया न्यौता, ताजमहल देखने भारत आ सकते हैं बराक ओबामा

वियनतीन : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां चल रहे पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) के इतर अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात की. पिछले दो वर्षों में दोनों के बीच यह आठवीं मुलाकात है. सूत्रो के अनुसार मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्‍ट्रपति को भारत आने का न्यौता दिया. मोदी ने ओबामा […]

विज्ञापन

वियनतीन : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां चल रहे पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) के इतर अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात की. पिछले दो वर्षों में दोनों के बीच यह आठवीं मुलाकात है. सूत्रो के अनुसार मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्‍ट्रपति को भारत आने का न्यौता दिया. मोदी ने ओबामा से कहा कि अपने कार्यकाल को पूरा करने के बाद वे भारत आयें, जिसपर बराक ओबामा ने कहा कि उन्होंने और मिशेल ने अबतक ताज महल नहीं देखा है. अत: वे इसपर विचार करेंगे.

इस मुलाकात के संबंध में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरुप ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे युग के दो लोकतंत्र और महत्वपूर्ण साझेदार. प्रधानमंत्री ने ईएएस के इतर पीओटीयूएस में राष्ट्रपति ओबामा से मुलाकात की.’ बैठक के बाद स्वरुप ने बताया कि बैठक ‘‘गर्मजोशी से भरा और सौहार्दपूर्ण रहा.’ दोनों देशों के नेता के तौर पर यह उनकी अंतिम बैठक हो सकती है क्योंकि राष्ट्रपति ओबामा का दूसरा कार्यकाल इस वर्ष नवम्बर में समाप्त हो रहा है.

दोनों के बीच पहली मुलाकात सितम्बर 2014 में व्हाईट हाउस में हुई थी जब ओबामा के निमंत्रण पर मोदी वॉशिंगटन डीसी की यात्रा पर गए थे. चीन के हांगझू में रविवार को जी-20 शिखर सम्मेलन के इतर मोदी और ओबामा के बीच वार्ता हुई थी जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति ने ‘‘कठिन’ वैश्विक अर्थव्यवस्था के बीच जीएसटी जैसे ‘‘मजबूत नीति’ की प्रशंसा की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola