अमेरिका ने फिलीपीन में आतंकवादी हमले की निंदा की

वाशिंगटन : अमेरिका ने फिलीपीन के राष्ट्रपति रोड्रिगो ड्यूटेर्ट के गृह नगर दावाओ में हुए आतंकवादी हमले की कडी निंदा करते हुए कहा कि उनका देश जांच में हर प्रकार की सहायता मुहैया कराने के लिए तैयार है. राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा, ‘अमेरिका फिलीपीन के दावाओ शहर में हुए विस्फोट […]
वाशिंगटन : अमेरिका ने फिलीपीन के राष्ट्रपति रोड्रिगो ड्यूटेर्ट के गृह नगर दावाओ में हुए आतंकवादी हमले की कडी निंदा करते हुए कहा कि उनका देश जांच में हर प्रकार की सहायता मुहैया कराने के लिए तैयार है. राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा, ‘अमेरिका फिलीपीन के दावाओ शहर में हुए विस्फोट के पीडितों के परिजन एवं उनके प्रियजन के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट करता है और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं.’ दावाओ में हुए विस्फोट में कम से कम 12 लोगों की मौत हुई है और दर्जनों लोग मारे गए हैं.
प्राइस ने कहा, ‘हमें लगता है कि स्थानीय अधिकारी रात में बाजार में हुए विस्फोट संबंधी जांच जारी रखेंगे और अमेरिका जांच में हर प्रकार की सहायता मुहैया कराने के लिए तैयार है.’ उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति अगले सप्ताह लाओस में आसियान शिखर सम्मेलन के इतर फिलीपीन के राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान व्यक्तिगत रूप से संवेदनाएं व्यक्त करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




