ePaper

दक्षिण एशियाई क्षेत्र के लिए पासा पलटने वाला होगा चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा : नवाज शरीफ

Updated at : 29 Aug 2016 6:07 PM (IST)
विज्ञापन
दक्षिण एशियाई क्षेत्र के लिए पासा पलटने वाला होगा चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा : नवाज शरीफ

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आज कहा कि 46 अरब डाॅलर की चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीइसी) न केवल पाकिस्तान बल्कि समूचे दक्षिण एशियाई क्षेत्र के लिए पासा पलटने वाला होगा. सीपीइसी शिखर सम्मेलन तथा पाक-चीन फ्रेंडशिपकेंद्रमें सीपीइसी सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए शरीफ ने कहा कि सीपीइसी साझा लक्ष्यों […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आज कहा कि 46 अरब डाॅलर की चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीइसी) न केवल पाकिस्तान बल्कि समूचे दक्षिण एशियाई क्षेत्र के लिए पासा पलटने वाला होगा. सीपीइसी शिखर सम्मेलन तथा पाक-चीन फ्रेंडशिपकेंद्रमें सीपीइसी सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए शरीफ ने कहा कि सीपीइसी साझा लक्ष्यों और आकांक्षाओं पर विकास आधारित नया रुख है.

यह आर्थिक विकास और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के विशिष्ट माॅडल पर आधारित है. शरीफ ने कहा कि यह परियोजना पाकिस्तान और समूचे दक्षिण एशिया क्षेत्र के लिए पासा पलटने वाली होगी.

उन्हाेंने कहा, ‘‘हमारे क्षेत्र ने पूर्वमें काफी विवाद और नुकसान झेला है. अब समय आ गया है जबकि क्षेत्र इतिहासमें शांति और समृद्धि का नया अध्यायजोड़ा जाए और गरीबी, बेरोजगारी तथा अल्प विकास की चुनौतियों से निपटा जाए.’ उन्हाेंने कहा कि इस परियोजना का आर्थिक मूल्य सिर्फ 46 अरब डाॅलर है, लेकिन सीपीइसी का कुल योगदान और प्रभाव कहीं व्यापक होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola