ePaper

देश में स्वागत से अभिभूत सिंधु ने कहा, मेरा सपना पूरा हुआ

Updated at : 22 Aug 2016 3:44 PM (IST)
विज्ञापन
देश में स्वागत से अभिभूत सिंधु ने कहा, मेरा सपना पूरा हुआ

हैदराबाद : रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतकर आने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने अपने कोच पुलेला गोपीचंद के साथ गोपीचंद बैडमिंटन एकेडमी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. इस मौके पर सिंधु ने कहा कि वह बहुत खुश हैं, उनका सपना पूरा हुआ है. इस मौके पर सिंधु ने साइना नेहवाल की […]

विज्ञापन

हैदराबाद : रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतकर आने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने अपने कोच पुलेला गोपीचंद के साथ गोपीचंद बैडमिंटन एकेडमी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. इस मौके पर सिंधु ने कहा कि वह बहुत खुश हैं, उनका सपना पूरा हुआ है. इस मौके पर सिंधु ने साइना नेहवाल की तारीफ की और कहा कि उन्होंने कई मौकों पर शानदार प्रदर्शन किया है.

undefined
वहीं इस मौके पर उनके कोच गोपीचंद ने कहा कि जब भी जरूरत थी, सिंधु ने बेहतर प्रदर्शन किया और इस मुकाम को हासिल किया. यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मेरी मेहनत सफल हुई. गोपीचंद ने कहा कि किदांबी श्रीकांत ने भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया. 2020 में स्वर्ण की संभावनाओं पर बात करते हुए गोपीचंद ने कहा कि हम एक-दूसरे को मोटिवेट करते रहें, यह जरूरी है.
undefined
इससे पहले आज हैदराबाद के गाचीबौली स्टेडियम में पीवी सिंधु और उनके कोच पुलेला गोपीचंद के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर पीवी सिंधु और उनके कोच गोपीचंद को सम्मानित किया गया. सिंधु और गोपीचंद ने स्टेडियम में सबका धन्यवाद किया और हाथ हिलाकर सबका अभिवादन स्वीकार किया.
undefined
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola