ePaper

सिंधु का मैच देखने के लिए बेचैन हैं सचिन तेंदुलकर

Updated at : 19 Aug 2016 3:21 PM (IST)
विज्ञापन
सिंधु का मैच देखने के लिए बेचैन हैं सचिन तेंदुलकर

नयी दिल्ली : चैम्पियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने रियो ओलंपिक में भाग ले रहे भारतीयों के समर्थन के लिए देशवासियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि हालात अनुकूल नहीं होने पर हर खिलाड़ी को समर्थन की जरूरत होती है. ओलंपिक में अब तक का सबसे बडा दल भेजने वाले भारत को अभी तक सिर्फ एक […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : चैम्पियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने रियो ओलंपिक में भाग ले रहे भारतीयों के समर्थन के लिए देशवासियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि हालात अनुकूल नहीं होने पर हर खिलाड़ी को समर्थन की जरूरत होती है. ओलंपिक में अब तक का सबसे बडा दल भेजने वाले भारत को अभी तक सिर्फ एक कांस्य पदक मिला है.

पिछली बार लंदन ओलंपिक में भारत ने छह पदक जीते थे. शुरुआती चरण में ओलंपिक दल के सद्भावना दूत के रूप में रियो गये तेंदुलकर ने कहा कि संकट के इस समय में खिलाड़ियों को हौसलाअफजाई की जरूरत है. उन्होंने कहा ,‘‘ कुछ नतीजे हमारे अनुकूल नहीं रहे लेकिन खेल में उतार चढ़ाव आते रहते हैं. मैं पूरे देश का शुक्रगुजार हूं जिसने खिलाडियों का साथ दिया.” यहां एक कार्यक्रम से इतर उन्होंने कहा ,‘‘यदि चीजें हमारे मुताबिक नहीं हो रही है तो उसे बेहतर करने के लिए हमें तरीके तलाशने चाहिए.

यह तभी हो सकता है जब हम उन्हें लगातार समर्थन देते रहे.” उन्होंने महिला कुश्ती में कांस्य पदक जीतने वाली साक्षी मलिक की तारीफ करते हुए कहा ,‘‘ मैं साक्षी के लिए बहुत खुश हूं. उसने देश को गौरवान्वित किया है.” वहीं बैडमिंटन महिला एकल फाइनल में आज स्पेन की कैरोलिना मारिन से खेलने जा रही पी वी सिंधू के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ मैं इस मैच को लेकर बहुत खुश और उत्साहित हूं. मैं इसे जरुर देखूंगा और उसकी सफलता की कामना करुंगा.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola