ePaper

भारत के 70वें स्वतंत्रता दिवस पर अमेरिका ने दी बधाई

Updated at : 15 Aug 2016 2:10 PM (IST)
विज्ञापन
भारत के 70वें स्वतंत्रता दिवस पर अमेरिका ने दी बधाई

वॉशिंगटन : अमेरिका ने 70वें स्वतंत्रता दिवस पर भारत को बधाई देने के साथ ही इस बात को लेकर प्रतिबद्धता दोहरायी कि ‘हमारे महान लोकतंत्रों के भीतर सभी के लिए न्याय और स्वतंत्रता सुनिश्चित करने की दिशा में काम करेंगे. विदेश मंत्री जॉन केरी ने कहा कि राष्ट्रपति (बराक) ओबामा और अमेरिकन लोगों की ओर […]

विज्ञापन

वॉशिंगटन : अमेरिका ने 70वें स्वतंत्रता दिवस पर भारत को बधाई देने के साथ ही इस बात को लेकर प्रतिबद्धता दोहरायी कि ‘हमारे महान लोकतंत्रों के भीतर सभी के लिए न्याय और स्वतंत्रता सुनिश्चित करने की दिशा में काम करेंगे. विदेश मंत्री जॉन केरी ने कहा कि राष्ट्रपति (बराक) ओबामा और अमेरिकन लोगों की ओर से मैं भारत गणराज्य के लोगों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर हमारी शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं. एक बयान में उन्होंने कहा कि ‘जब भारत स्वतंत्रता दिवस मना रहा है हम अपने महान लोकतंत्र के भीतर सभी के लिए स्वतंत्रता और न्याय सुनिश्चित करने के लिए काम करने की प्रतिबद्धता दोहराते हैं.’

उन्होंने बताया, ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले जून में अमेरिकी कांग्रेस के संबोधन में कहा था कि स्वतंत्रता और स्वतंत्रता के लक्षण हमारे दोनों लोकतंत्रों के बीच एक मजबूत अनुबंध है.’ आज यह बात याद रखने लायक है जब भारत अपना आजादी पर्व मना रहा है. पूरे अमेरिका में (स्थानीय समयानुसार) आयोजित कार्यक्रम के उपलक्ष्य में खुशियां मनाने के साथ ही कैलिफोर्निया और एडिसन के न्यू जर्सी में मार्चिंग बैंड और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में हजारों लोगों ने भाग लिया.

डलास, ह्यूस्टन, शिकागो, ऑरलैंडो और मिनीपोलिस जैसे शहरों में सामुदायिक संगठनों ने समारोह के रूप में साप्ताहिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया. वॉशिंगटन में भारतीय अमेरिकी राजदूत अरुण के. सिंह और शिकागो, ह्यूस्टन, अटलांटा और सेन फ्रांसिस्कों में भारतीय राजनयिक तिरंगा फहराने के कार्यक्रम में शामिल हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola