ePaper

जेएफके हवाईअड्डे पर गोलीबारी की खबर से अफरातफरी, दो टर्मिनल खाली

Updated at : 15 Aug 2016 2:07 PM (IST)
विज्ञापन
जेएफके हवाईअड्डे पर गोलीबारी की खबर से अफरातफरी, दो टर्मिनल खाली

न्यूयॉर्क : अमेरिका के सबसे व्यस्त हवाईअड्डों में से एक जॉन एफ केनेडी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर गोलीबारी की खबर के बाद आज इसके कम से कम दो टर्मिनलों को खाली करा लिया गया. इस खबर के चलते हवाईअड्डे पर दहशत और अफरातफरी का माहौल नजर आया. हवाईअड्डा प्राधिकरण ने एक शुरुआती अपडेट में कहा कि […]

विज्ञापन

न्यूयॉर्क : अमेरिका के सबसे व्यस्त हवाईअड्डों में से एक जॉन एफ केनेडी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर गोलीबारी की खबर के बाद आज इसके कम से कम दो टर्मिनलों को खाली करा लिया गया. इस खबर के चलते हवाईअड्डे पर दहशत और अफरातफरी का माहौल नजर आया. हवाईअड्डा प्राधिकरण ने एक शुरुआती अपडेट में कहा कि पुलिस को रात करीब साढे नौ बजे (कल स्थानीय समयानुसार) जेएफके हवाईअड्डे के टर्मिनल आठ पर प्रस्थान क्षेत्र के नजदीक गोलीबारी की खबरें मिलीं. इसके बाद रात करीब सवा दस बजे (स्थानीय समयानुसार) न्यूयॉर्क के मुख्य हवाईअड्डे के टर्मिनल एक को भी गोलीबारी की ‘अतिरिक्त’ सूचनाएं मिलने के बाद बंद कर दिया गया.

हवाईअड्डा प्राधिकरण ने कहा कि टर्मिनल को एहतियात के तौर पर खाली कराया गया और जॉन एफ केनेडी (जेएफके) हवाईअड्डे तथा लागार्डिया हवाईअड्डों पर न्यूयॉर्क पुलिस की अच्छी खासी मौजूदगी है तथा जांच शुरू कर दी गई है. एहतियात के तौर पर टर्मिनलों से सैकडों यात्रियों को निकाल लिया गया और कई उडानें रद्द कर दी गईं या उन्हें अन्य जगहों के लिए मोड दिया गया. अधिकारियों ने लोगों से नीचे लेट जाने और फिर उन्हें टर्मिनल से बाहर जाने को कहा जिससे वहां दहशत का माहौल नजर आया.

हालांकि, गहन जांच के बाद पुलिस ने कहा कि सब ‘ठीक’ है. इसने कहा कि हवाईअड्डे पर गोलीबारी से संबंधित आपातकालीन कॉल ‘अकारण’ हैं. न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के विशेष अभियान प्रकोष्ठ के प्रमुख हैरी वेदिन ने ट्वीट किया, ‘सभी टर्मिनलों की जांच और छानबीन की गई. नकारात्मक परिणाम. सभी प्रभावित टर्मिनल जल्द परिचालन शुरु करेंगे. कोई गोली नहीं चली.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola