ePaper

नरेंद्र मोदी के बयान से बलूचिस्तान के नेता गदगद, जताया आभार

Updated at : 15 Aug 2016 10:51 AM (IST)
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी के बयान से बलूचिस्तान के नेता गदगद, जताया आभार

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज स्वतंत्रता दिवस संबोधन में पाकिस्तान के बलूचिस्तान के लोगों का आभार जताने का बलूचिस्तान के नेताओं ने स्वागत किया. बलूच रिपब्लिक पार्टी के नेता अशरफ शेरजान ने नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काे इस बात के लिए धन्यवाद देते […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज स्वतंत्रता दिवस संबोधन में पाकिस्तान के बलूचिस्तान के लोगों का आभार जताने का बलूचिस्तान के नेताओं ने स्वागत किया. बलूच रिपब्लिक पार्टी के नेता अशरफ शेरजान ने नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काे इस बात के लिए धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने बलूचिस्तान के मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाया.

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने स्वतंत्रता दिवस भाषणमेंपाकिस्तान अधिकृत कश्मीर, बलूचिस्तान व गिलगित के लोगों के प्रति आभारजताया. प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके द्वारा बड़ी संख्या में खुद के प्रति सद्भावना जताने के लिए आभार व्यक्त करता हूं. उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले सप्ताह शुक्रवार को कश्मीर के मुद्दे पर हुई सर्वदलीय बैठक में कहा था कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भी हमारा है और पाकिस्तान से उसी मुद्दे पर बात होगी. उनके इस बयान का पीओके, गिलगित व बलूचिस्तान के लोगों व नेताओं ने व्यापक स्वागत किया था. मालूम हो कि वहां के लोगों पर पाकिस्तान की पुलिस द्वारा अत्याचार किया जाता है. इसका खुलासा हाल में एशियन ह्यूमन कमीशन ने भी अपनी रिपोर्ट में किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola