ePaper

रियो ओलंपिक : महिला एकल में साइना-सिंधू ने शानदार जीत दर्ज की

Updated at : 11 Aug 2016 8:19 PM (IST)
विज्ञापन
रियो ओलंपिक : महिला एकल में साइना-सिंधू ने शानदार जीत दर्ज की

रियो डि जिनेरियो : दुनिया की नंबर एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल औरविश्व चैंपियनशिप में दो बार की कांस्य पदक विजेता पी वी सिंधु ने रियो ओलंपिक की बैडमिंटन प्रतियोगिता में आज जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की. साइना ने ब्राजील की लोहायनी विसेंटे को 2-0 से हराया. इससे पहले नौवीं वरीयता […]

विज्ञापन

रियो डि जिनेरियो : दुनिया की नंबर एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल औरविश्व चैंपियनशिप में दो बार की कांस्य पदक विजेता पी वी सिंधु ने रियो ओलंपिक की बैडमिंटन प्रतियोगिता में आज जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की. साइना ने ब्राजील की लोहायनी विसेंटे को 2-0 से हराया.

इससे पहले नौवीं वरीयता प्राप्त सिंधु ने महिला एकल के ग्रुप एम के मैच में हंगरी की लौरा सारोसी को सीधे गेम में 21-8, 21-9 से हराया. यह मैच 27 मिनट तक चला. ग्रुप चरण में उनका अगला मैच 14 अगस्त को कनाडा की ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन ली मिशेली से होगा.

undefined

सिंधु को विश्व में 64वें नंबर की प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ जीत के लिये मशक्कत नहीं करनी पड़ी. उन्होंने पहला गेम 13 मिनट और दूसरा गेम 14 मिनट में अपने नाम किया. इससे पहले ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की भारतीय जोड़ी की महिला युगल में शुरुआत निराशाजनक रही. उन्हें ग्रुप ए में जापान की अयाका ताकाहाशी और मिसाकी मातसुमोतो की विश्व में नंबर एक जोड़ी से महज 36 मिनट में 15-21, 10-21 से हार झेलनी पड़ी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola