ePaper

रियो ओलंपिक (महिला तीरंदाजी) : दीपिका कुमारी प्री-क्‍वार्टर फाइनल में

Updated at : 11 Aug 2016 1:54 AM (IST)
विज्ञापन
रियो ओलंपिक (महिला तीरंदाजी) : दीपिका कुमारी प्री-क्‍वार्टर फाइनल में

रियो डि जिनेरियो : भारत की स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी ने बारिश और हवाओं के बीच अच्छे खेल का नमूना पेश करके आज यहां रियो ओलंपिक खेलों के व्यक्तिगत रिकर्व रैकिंग राउंड के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. दीपिका ने इटली की गुएनदालिना सारतोरी को 6-2 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली […]

विज्ञापन

रियो डि जिनेरियो : भारत की स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी ने बारिश और हवाओं के बीच अच्छे खेल का नमूना पेश करके आज यहां रियो ओलंपिक खेलों के व्यक्तिगत रिकर्व रैकिंग राउंड के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. दीपिका ने इटली की गुएनदालिना सारतोरी को 6-2 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली तीसरी भारतीय तीरंदाज बनी. उनसे पहले महिला वर्ग में लैशराम बोम्बायला देवी ने और पुरुष वर्ग में अतनु दास ने अंतिम 16 में प्रवेश किया था.

दीपिका ने अब तक अपने दोनों मुकाबलों में पहले सेट में पिछड़ने के बाद वापसी की. उन्होंने सारतोरी को 24-27, 29-26, 28-26, 28-27 से पराजित किया. इस तरह से इस मैच का कुल स्कोर 109-106 रहा. झारखंड की इस तीरंदाज ने अपने पहले दौर के मुकाबले में जार्जिया की क्रिस्टीनी इसेबुआ को 6-4 से हराया. दीपिका और क्रिस्टीनी के बीच रोचक मुकाबला हुआ जिसमें भारतीय तीरंदाज ने आखिर में 26-27, 29-29, 30-27, 27-29, 29-29 से जीत दर्ज की. इस तरह से मैच का ओवरआल स्कोर 142-140 रहा.

क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिये उन्हें अब चीनी ताइपै की तान या तिंग से भिड़ना होगा. सारतोरी के खिलाफ दीपिका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उन्होंने अपने पहले निशाने में केवल सात अंक बनाये. इतालवी तीरंदाज ने इसका फायदा उठाकर यह सेट आसानी से जीता. दूसरे सेट में कहानी एकदम से बदल गयी और दीपिका ने दो बार ‘बुल्स आई’ पर निशाना साधा और मुकाबले को बराबर कर दिया. उन्होंने तीसरे सेट में भी दो बार दस अंक बनाये और अपनी प्रतिद्वंद्वी को वापसी का मौका नहीं दिया.

इससे पहले दीपिका और क्रिस्टीनी के बीच मुकाबले में ‘परफेक्ट 10′ की झड़ी लगी रही. दोनों खिलाडियों ने बारिश और हवाओं के बीच गजब का प्रदर्शन किया लेकिन आखिर में भारतीय तीरंदाज आगे बढ़ने में सफल रही. दीपिका ने 15 में से आठ बार और क्रिस्टीनी ने सात बार दस अंक बनाये. दीपिका ने बारिश और हवाओं के बीच धैर्य से काम लिया. उन्होंने पहले सेट में एक बार दस का स्कोर बनाया. जो आखिर में इस सेट में निर्णायक साबित हुआ और वह एक अंक से इस सेट को अपने नाम करने में सफल रही.

दूसरे सेट में काफी रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. दोनों ही तीरंदाजों ने पहले दो प्रयास में दस-दस अंक बनाये लेकिन तीसरे प्रयास में वे समान नौ अंक बना पायी और इस तरह से यह सेट 29-29 से बराबर रहा. दीपिका ने तीसरे सेट में ‘परफेक्ट 10′ की हैट्रिक बनायी जिसका उनकी प्रतिद्वंद्वी के पास कोई जवाब नहीं था. चौथे सेट में हालांकि दीपिका ने 9, 9, 9 अंक बनाये जबकि क्रिस्टीनी ने दो बार बुल्स आई को निशाना बनाया और खुद को मुकाबले में बनाये रखा. पांचवां और निर्णायक सेट में दूसरे सेट की कहानी दोहरायी गयी लेकिन दीपिका को जीत के लिये यह सेट केवल बराबर करना था जिसमें वह सफल रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola