रियो ओलंपिक (महिला व्यक्तिगत तीरंदाजी) : भारत की बॉम्बयाला देवी प्री-क्‍वार्टर फाइनल में

Updated at : 10 Aug 2016 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
रियो ओलंपिक (महिला व्यक्तिगत तीरंदाजी) : भारत की बॉम्बयाला देवी प्री-क्‍वार्टर फाइनल में

रियो डि जिनेरियो : भारत की अनुभवी तीरंदाज लैशराम बोम्बायला देवी ने आज यहां रियो ओलंपिक में चीनी ताइपे की लिन शिह चिया को हराकर महिला व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा के प्री क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया. अपना तीसरा ओलंपिक खेल रही मणिपुर की 31 वर्षीय तीरंदाज ने दबदबे भरा प्रदर्शन किया और एलिमिनेशिन के दूसरे राउंड […]

विज्ञापन

रियो डि जिनेरियो : भारत की अनुभवी तीरंदाज लैशराम बोम्बायला देवी ने आज यहां रियो ओलंपिक में चीनी ताइपे की लिन शिह चिया को हराकर महिला व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा के प्री क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया. अपना तीसरा ओलंपिक खेल रही मणिपुर की 31 वर्षीय तीरंदाज ने दबदबे भरा प्रदर्शन किया और एलिमिनेशिन के दूसरे राउंड में लिन को 6-2 से शिकस्त दी. वह रैंकिंग राउंड में 24वें स्थान पर रही थी. इससे पहले एलिमिनेशन के पहले राउंड में इस भरतीय ने आस्ट्रिया की लौरेंस बालडॉफ को 6-2 से पराजित किया.

लंदन ओलंपिक में बोम्बायला महिला व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा के दूसरे राउंड में हार गयी थी. उसने लिन को 27-24, 27-24, 26-27, 28-26 से हराकर प्री क्वार्टरफाइनल में जगह सुनिश्चित की. लिन पहले ही महिला टीम स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल कर चुकी थी, उसके खिलाफ बोम्बायला ने 10 के स्कोर से शुरुआत की. इसके बाद उसने आठ और नौ अंक से कुल 27 जबकि प्रतिद्वंद्वी ने 24 :8, 7, 9: का स्कोर जुटाया.

इस भारतीय तीरंदाज ने दूसरे सेट में लिन की आठ की हैट्रिक के जवाब में 8, 9, 10 का स्कोर बनाया. तीसरे सेट में चीनी ताइपे की तीरंदाज ने दो बार बुल्स आई पर निशाना साधा जबकि बोम्बायला के पहले दो शाट 7 और 9 के रहे. अंतिम शाट में भारतीय ने बुल्स आई पर निशाना लगाया लेकिन यह सेट जीतने के लिये नाकाफी था.

चौथे सेट में बोम्बायला ने एक बार फिर परफेक्ट 10 का स्कोर बनाया, उसके बाद उसने दो बार 9 अंक हासिल किये जबकि लिन ने 7, 9, 10 से सेट गंवा दिया. इससे पहले भारतीय तीरंदाज ने पहले राउंड में शानदार वापसी की. उसने पहला सेट गंवा दिया था लेकिन वापसी करते हुए दूसरा, तीसरा और चौथा सेट जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया. महिला टीम स्पर्धा में भी बोम्बायला का प्रदर्शन तीनों में सबसे अच्छा था. उसने एलिमिनेशन के पहले राउंड में 24-27, 28-24, 27-23, 26-24 से जीत दर्ज की.

आस्ट्रिया की 41 वर्षीय लारेंस ने पहले सेट में नौ की हैट्रिक से शुरुआत की थी जिसमें इस भारतीय ने नौ से शुरुआत कर दो बार लगातार 7 अंक बनाये और सेट गंवा दिया. लेकिन बोम्बायला ने दूसरे सेट की शुरुआत में बुल्स आई पर निशाना लगाते हुए लगातार दो बार 9 का स्कोर बनाया. तीसरे सेट में 9 की हैट्रिक कर 4-2 से बढ़त बना ली. फिर चौथे सेट में 9, 9, 8 की सीरीज से मुकाबला जीत लिया. भारत के अतनु दास ने कल व्यक्तिगत पुरुष रिकर्व स्पर्धा के प्री क्वार्टरफाइनल में जगह बनायी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola