पाकिस्तान: सिविल हॉस्पिटल में धमाका, 63 की मौत

Updated at : 08 Aug 2016 11:10 AM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान: सिविल हॉस्पिटल में धमाका, 63 की मौत

कराची: पाकिस्तान में क्वेटा के एक सिविल हॉस्पिटल में आज जबरदस्त धमाका हुआ. इस धमाके में कम से कम 63 लोगों के मारे जाने की खबर है. बलूचिस्तान के गृह मंत्री सरफराज बुगती ने इस हमले की पुष्टि की है. धमाके में बहुत सारेलोग जख्मी हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है इनमें से कई […]

विज्ञापन

कराची: पाकिस्तान में क्वेटा के एक सिविल हॉस्पिटल में आज जबरदस्त धमाका हुआ. इस धमाके में कम से कम 63 लोगों के मारे जाने की खबर है. बलूचिस्तान के गृह मंत्री सरफराज बुगती ने इस हमले की पुष्टि की है. धमाके में बहुत सारेलोग जख्मी हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है इनमें से कई की हालत गंभीर बतायी जा रही है. विस्फोट के बाद यहां गोलीबारी भी हुई.

प्रांत की राजधानी में हुई इस घटना में अज्ञात लोगों ने बलूचिस्तान बार एसोसिएशन (बीए) के अध्यक्ष अधिवक्ता बिलाल अनवर कासी की गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद तेज धमाके की आवाज सुनाई दी. पुलिस और बचाव अधिकारियों के मुताबिक जब वकील कासी को अस्पताल लेकर आए तभी बम विस्फोट हुआ. कासी के शव को आपात विभाग में लाया गया था और सभी वकील तथा पत्रकार यहां इकट्ठे हुए थे. तभी यह धमाका हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि धमाके की चपेट में आकर घायल हुए ज्यादातर लोग वकील हैं.

पुलिस ने बताया कि विस्फोट के बाद एक अज्ञात व्यक्ति ने गोलीबारी भी की. विस्फोट के बाद क्वेटा के सभी अस्पतालों में आपात स्थिति की घोषणा कर दी गई है. बडी संख्या में पुलिस और फ्रंटीयर बल यहां पहुंच गए हैं और उन्होंने इलाके को खाली करवा लिया है. पुलिस अधिकारियों ने दी एक्सप्रेस ट्रिब्यून को बताया कि क्वेटा की मानो जान मार्ग पर मेंगल चौक के निकट अज्ञात बंदूकधारियों ने अधिवक्ता कासी की कार पर गोलीबारी की. पूर्व अध्यक्ष को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई.

प्रांत की राजधानी आतंकियों के निशाने पर रहती है. मई में बलूचिस्तान विश्वविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई थी जबकि पांच लोग घायल हो गए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola