ePaper

मेक्सिको में भूस्खलन, कम से कम 38 की मौत

Updated at : 08 Aug 2016 9:11 AM (IST)
विज्ञापन
मेक्सिको में भूस्खलन, कम से कम 38 की मौत

पेबला (मेक्सिको) : भीषण तूफान अर्ल के बाद मेक्सिको में हुए भूस्खलन में कम से कम 38 लोग मारे गए हैं. यह जानकारी अधिकारियों ने दी है. राज्य सरकार ने कल कहा कि मेक्सिको के मध्य पेबला राज्य में भूस्खलन के कारण कई घर जमींदोज हो गए जिस वजह से 28 लोग मारे गए हैं. […]

विज्ञापन

पेबला (मेक्सिको) : भीषण तूफान अर्ल के बाद मेक्सिको में हुए भूस्खलन में कम से कम 38 लोग मारे गए हैं. यह जानकारी अधिकारियों ने दी है. राज्य सरकार ने कल कहा कि मेक्सिको के मध्य पेबला राज्य में भूस्खलन के कारण कई घर जमींदोज हो गए जिस वजह से 28 लोग मारे गए हैं. इनमें से कम से कम 15 लोग नाबालिग हैं. राज्य के गवर्नर ने कहा कि पूर्वी राज्य वेराक्रूज में ऐसी ही परिस्थितियों में 10 अन्य लोग मारे गए.

पेबला की सरकार ने कहा कि हुआउचिनांगो शहर में आम तौर पर जितनी बारिश पूरे महीने में होती है, वह महज पिछले 24 घंटे में हो गई है. सरकार ने कहा कि पहाड टूटा और वह पास के गांव पर जा गिरा। इस घटना में आठ नाबालिगों समेत 11 लोग मारे गए. पेबला में मूसलाधार बारिश के कारण लगभग 200 लोग बेघर हो चुके हैं. वेराक्रूज में नदियां बारिश के पानी के कारण भर गई हैं और दर्जनों परिवारों को निकाला गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola