ePaper

गुजरात: आनंदीबेन के 9 मंत्रियों की छुट्टी, क्षेत्र व जातिगत समीकरण का ख्याल

Updated at : 08 Aug 2016 8:30 AM (IST)
विज्ञापन
गुजरात: आनंदीबेन के 9 मंत्रियों की छुट्टी, क्षेत्र व जातिगत समीकरण का ख्याल

गांधीनगर : भाजपा नेता विजय रुपानी ने रविवार को गुजरात के नये मुख्यमंत्री के तौर पर और नितिन पटेल ने उप-मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में पहली बार उप-मुख्यमंत्री का पद गठित किया गया है. एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में रुपानी ने पिछली कैबिनेट में मंत्री […]

विज्ञापन

गांधीनगर : भाजपा नेता विजय रुपानी ने रविवार को गुजरात के नये मुख्यमंत्री के तौर पर और नितिन पटेल ने उप-मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में पहली बार उप-मुख्यमंत्री का पद गठित किया गया है. एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में रुपानी ने पिछली कैबिनेट में मंत्री रहे नौ नेताओं को पद से हटाया. इन मंत्रियों में से कुछ ऐसे भी थे, जिन्हें पिछली मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल का वफादार माना जाता है. रुपानी 25 सदस्यीय मंत्रिपरिषद की अगुआई करेंगे, जिसमें कैबिनेट रैंक के आठ मंत्री और 16 राज्यमंत्री हैं. राज्यपाल ओपी कोहली ने एक समारोह में रुपानी और तमाम सहयोगियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी. पहली बार विधायक बने रुपानी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के करीबी हैं. वह राज्य के 16वें मुख्यमंत्री बने हैं.

शाह, आडवाणी के साथ रघुवर भी मौजूद
शपथ ग्रहण समारोह पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन सहित शीर्ष पार्टी नेताओं की मौजूदगी में आयोजित किया गया. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी इस अवसर पर अन्य हस्तियों के साथ मौजूद थे.

क्षेत्र व जातिगत समीकरण का ख्याल
अगले साल होने वाले गुजरात विस चुनाव से पहले भाजपा ने राज्य मंत्रिपरिषद में आठ पटेल नेताओं, आठ ओबीसी, तीन क्षत्रिय, दो जनजाति समुदाय और एक-एक ब्राह्मण, जैन, सिंधी और दलित समुदायों के मंत्री बनाकर जातिगत समीकरणों में संतुलन बनाने की कोशिश की है. सभी क्षेत्रों – सौराष्ट्र, उत्तर, दक्षिण एवं मध्य गुजरात – के नेताओं को मंंत्रिपरिषद में प्रतिनिधित्व देने की भी कोशिश की गयी है. कैबिनेट में सिर्फ एक महिला निर्मला वाधवानी को शामिल किया गया है.

प्रधानमंत्री ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के नये मुख्यमंत्री विजय रुपानी व उनकी टीम के अन्य सदस्यों को यह कहते हुए बधाई दी कि वे राज्य के विकास की यात्रा जारी रखेंगे. मोदी ने ट्वीट किया, विजय रुपानी , नितिनभाई पटेल और शपथ लेने वाले अन्य सदस्यों को बधाई. एक अलग ट्वीट में आनंदीबेन पटेल की सेवाओं की भी सराहना की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola