फ्रांस में जन्मदिन पार्टी के अवसर पर लगी आग, 13 व्यक्तियों की मौत

Updated:
विज्ञापन
फ्रांस में जन्मदिन पार्टी के अवसर पर लगी आग, 13 व्यक्तियों की मौत

रोएन (फ्रांस) : उत्तरी फ्रांस में आज तड़के एक बार में जन्मदिन पार्टी के दौरान केक की मोमबत्तियों से लगी आग में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गयी. यह देश में एक दशक के दौरान आग लगने की सबसे भीषण घटना है. अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में से अधिकतर की उम्र […]

विज्ञापन

रोएन (फ्रांस) : उत्तरी फ्रांस में आज तड़के एक बार में जन्मदिन पार्टी के दौरान केक की मोमबत्तियों से लगी आग में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गयी. यह देश में एक दशक के दौरान आग लगने की सबसे भीषण घटना है. अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में से अधिकतर की उम्र 18-25 के बीच है जबकि छह घायलों में से एक की हालत गंभीर है. उन्होंने बताया कि बार पार्टी मनाने वाले युवाओं से भरा हुआ था. प्रधानमंत्री मनुएल वाल्स ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है जिसमें 13 युवाओं की मौत हो गयी है. स्थानीय अधिकारियों ने आग लगने की घटना को दुर्घटनावश करार दिया है लेकिन आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है. स्थानीय अभियोजकों ने बताया, ‘‘वहां विस्फोट नहीं हुआ था, आग जन्मदिन की पार्टी में रखी मोमबत्तियों के कारण लगी. ‘ आग शहर के मध्य में स्थित आउ क्यूबा लिब्रे बार में मध्यरात्रि के करीब लगी और दमकलकर्मी रात बारह बजकर 20 मिनट पर (भारतीय समयानुसार तड़के तीन बजकर 50 मिनट )पर पहुंचे.

गृह मंत्री बरनार्ड कैजेनेवे ने एक बयान में बताया, ‘‘प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रोएन शहर के बीच में स्थित एक बार में आग लग गयी. 13 लोगों की मौत हुई है और छह घायलहुए हैं. 50 से अधिक दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे.’ एएफपी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola