ePaper

तोक्यो में चार दिनों में तीसरी बार आया भूकंप

Updated at : 20 Jul 2016 10:00 AM (IST)
विज्ञापन
तोक्यो में चार दिनों में तीसरी बार आया भूकंप

तोक्यो : तोक्यो में आज चार दिनों में तीसरी बार भूकंप आया. हालांकि भूकंप के कारण किसी के हताहत होने या किसी प्रकार का नुकसान होने की खबर नहीं है. अमेरिकी भूगर्भ वैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि सुबह सात बज कर 25 मिनट (अंतरराष्ट्रीय समयानुसार कल रात 10 बजकर 25 मिनट) पर तोक्यो और पूर्वी […]

विज्ञापन

तोक्यो : तोक्यो में आज चार दिनों में तीसरी बार भूकंप आया. हालांकि भूकंप के कारण किसी के हताहत होने या किसी प्रकार का नुकसान होने की खबर नहीं है. अमेरिकी भूगर्भ वैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि सुबह सात बज कर 25 मिनट (अंतरराष्ट्रीय समयानुसार कल रात 10 बजकर 25 मिनट) पर तोक्यो और पूर्वी जापान के इलाकों में 5.0 की तीव्रता का भूकंप आया.

यूएसजीएस ने बताया कि भूकंप का केंद्र राजधानी से पूर्व इबाराकी में करीब 44 किलोमीटर :27 मील: गहरायी में था. सुनामी की कोई चेतावनी नहीं जारी की गयी है. राजधानी में इस सप्ताह भूकंप का यह तीसरा झटका था जिससे उंची इमारतें हिल गयीं। तोक्यो में कल 4.8 की तीव्रता और रविवार को 5.0 की तीव्रता का भूकंप आया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola