पाक मॉडल कंदिल बलोच का हुआ अंतिम संस्कार, हत्यारे भाई का कराना चाहती थी शादी, VIDEO

पाकिस्तान की विवादस्पद मॉडल कंदील बलोच का अंतिम संस्कारसोमवार को उनके पैतृक गांव शाह सदरदीन में कर दिया गया. कंदील बलोच की हत्या छोटे भाई वसीम ने शनिवार को घर में ही गला दबाकर कर दी थी. कंदील बलोच के अंतिम संस्कार से पहले पंरपरा के अनुसार, उनके हाथ व पैर में मेंहदी रचाई गयी. […]
पाकिस्तान की विवादस्पद मॉडल कंदील बलोच का अंतिम संस्कारसोमवार को उनके पैतृक गांव शाह सदरदीन में कर दिया गया. कंदील बलोच की हत्या छोटे भाई वसीम ने शनिवार को घर में ही गला दबाकर कर दी थी. कंदील बलोच के अंतिम संस्कार से पहले पंरपरा के अनुसार, उनके हाथ व पैर में मेंहदी रचाई गयी. इस मौके पर उनकी दो बहनें व भाई मौजूद थे. कंदिल के लिए आज आखिरी नवाज अदा की गयी.
पुलिस के द्वारा अंतिम संस्कार के लिए कंदिल का शव गांव लाया गया था. उनके शव को देखकर उनकी मां बेहद भावुक हो गयी थीं और उसकेहाथों को लगातार चुमती रहीं. इस दौरान उनके पिता ने मीडिया से कहा कि कंदिल मेरी बेटी नहीं बेटा थी, उसने हमेशा हमें साथ दिया, जिसने उसकी हत्या की उसे भी उसने मदद की और वह उसकी सफलता से जलता था. कंदिल के पिता ने कहा कि वह कंदिल के हत्यारे को कोर्ट में खड़ा करेंगे.
वहीं मुल्तान की एक महिला ने जो कंदील की करीबी थीं, उन्होंने कहा है कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि वसीम ने उनकी हत्या क्यों की. उस महिला ने द डॉन अखबार से कहा है कि कंदिल ने उनकी बेटी का हाथ अपने भाई के लिए मांगा था, वह अपने भाई का मेरी बेटी से निकाह कराना चाहती थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




