बांग्लादेश में तीन सूफी मुसलमानों पर हमला, हालत गंभीर

ढाका: बांग्लादेश में भारत की सीमा से सटे एक शहर में अज्ञात लोगों ने धारदार हथियारों से दो महिलाओं समेत तीन बुजुर्ग सूफी मुसलमानों पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये.मुसलमान बहुल देश में अल्पसंख्यक समुदाय पर हो रहे हमलों के क्रम में यह ताजा मामला है. स्थानीय मीडिया की […]
ढाका: बांग्लादेश में भारत की सीमा से सटे एक शहर में अज्ञात लोगों ने धारदार हथियारों से दो महिलाओं समेत तीन बुजुर्ग सूफी मुसलमानों पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये.मुसलमान बहुल देश में अल्पसंख्यक समुदाय पर हो रहे हमलों के क्रम में यह ताजा मामला है. स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार यहां से करीब 240 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एकतारपुर गांव में आठ से दस हमलावरों ने मध्यरात्रि के करीब कई बाउलों पर उनके निवास स्थान पर धारधार हथियारों और लोहे की छडों से हमला कर दिया. रशीदा खातून (60), अब्दुर रहीम (65)और उनकी पत्नी बुलु बेगम (50) घायल हो गये, जिनका स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










