ePaper

पाकिस्तान ने वानी को ‘शहीद'' बताया, 19 जुलाई को काला दिवस मनायेगा

Updated at : 15 Jul 2016 3:04 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान ने वानी को ‘शहीद'' बताया, 19 जुलाई को काला दिवस मनायेगा

इस्लामाबाद :पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में मारे गए हिज्बुल आतंकवादी बुरहान वानी को ‘शहीद’ करार दिया और कहा कि 19 जुलाई को कश्मीरी लोगों के साथ एकजुटता प्रकट करने के लिए काला दिवस मनाया जाएगा.लाहौर में कश्मीर में हालात पर चर्चा के लिए बुलाई गई कैबिनेट की […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद :पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में मारे गए हिज्बुल आतंकवादी बुरहान वानी को ‘शहीद’ करार दिया और कहा कि 19 जुलाई को कश्मीरी लोगों के साथ एकजुटता प्रकट करने के लिए काला दिवस मनाया जाएगा.लाहौर में कश्मीर में हालात पर चर्चा के लिए बुलाई गई कैबिनेट की विशेष बैठक को संबोधित करते हुए शरीफ ने कहा कि ‘कश्मीरियों का आंदोलन आजादी का आंदोलन’ है.

उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान कश्मीरियों को आत्मनिर्णय के अधिकार के लिए उनके उचित संघर्ष में नैतिक, राजनीतिक और राजनयिक समर्थन देना जारी रखेगा.” रेडियो पाकिस्तान ने खबर दी है, ‘‘प्रधानमंत्री ने बुरहान वानी को स्वतंत्रता आंदोलन का शहीद करार दिया।” शरीफ ने कहा, ‘‘भारत की बर्बरताएं स्वतंत्रता के लिए संघर्ष को मजबूती प्रदान करेगी और कश्मीरी लोग आत्मनिर्णय का अपना अधिकार हासिल करेंगे जिसके लिए पूरा पाकिस्तान उनके पीछे खडा है.” प्रधानमंत्री ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि वे अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में कश्मीर मुद्दे को उठाएं.

प्रधानमंत्री शरीफ के प्रस्ताव पर कैबिनेट ने ‘कब्जे वाले कश्मीर में भारत की बर्बरता के खिलाफ गुरुवार :19 जुलाई: को काला दिवस मनाने का’ फैसला किया है. इस बैठक में फ्रांस, सउदी अरब, बांग्लादेश, तुर्की और इंडोनेशिया में हुए आतंकी हमलों की निंदा की गई. शरीफ ने कश्मीर में हालात पर चर्चा के लिए संसद का संयुक्त सत्र बुलाने का फैसला किया है.सूचना मंत्री परवेज राशिद ने कहा कि कैबिनेट की बैठक कश्मीरियों को पूरा समर्थन देने पर सहमति बनाने के लिए बुलाई गई

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola