ePaper

हाफिज सईद ने कश्मीर में और अधिक हिंसा की चेतावनी दी

Updated at : 14 Jul 2016 7:26 PM (IST)
विज्ञापन
हाफिज सईद ने कश्मीर में और अधिक हिंसा की चेतावनी दी

लाहौर : पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद ने आज चेतावनी दी कि भारत शासित कश्मीर में हिंसा और बढेगी. सईद ने ‘एपी’ से यह भी कहा कि वह पाकिस्तान की सरकार पर यह दबाव बनाने के लिए पूरे देश में प्रदर्शन की अगुवाई करेगा कि अगर पाकिस्तान अमेरिका को दशकों पुराने […]

विज्ञापन

लाहौर : पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद ने आज चेतावनी दी कि भारत शासित कश्मीर में हिंसा और बढेगी.

सईद ने ‘एपी’ से यह भी कहा कि वह पाकिस्तान की सरकार पर यह दबाव बनाने के लिए पूरे देश में प्रदर्शन की अगुवाई करेगा कि अगर पाकिस्तान अमेरिका को दशकों पुराने कश्मीर मुद्दे पर हस्तक्षेप करने के लिए नहीं मना सकता तो उसे वाशिंगटन से संबंध समाप्त कर लेने चाहिए. सईद को अमेरिका ने आतंकवादी घोषित कर रखा है और उसके सिर पर एक करोड डॉलर का इनाम है.
मुंबई में 2008 में आतंकवादी हमलों को अंजाम देने का संदेह लश्कर-ए-तैयबा पर ही है और उसे 2015 में पाकिस्तान में प्रतिबंधित कर दिया गया था लेकिन सईद आजादी से घूमता है और लोगों को पश्चिमी देशों तथा भारतीयों के हितों पर हमलों के लिहाज से भडकाने के लिए भाषण देता है. भारत सरकार लंबे समय से मांग कर रही है कि पाकिस्तान सईद को गिरफ्तार करे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola