अगले सप्ताह डलास का दौरा करने के लिए यूरोप की यात्रा से निर्धारित समय से पूर्व लौटेंगे ओबामा

वाशिंगटन : डलास में हुई घातक गोलीबारी के मद्देनजर अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा यूरोप की अपनी यात्रा से एक दिन पूर्व लौंटेंगे और अगले सप्ताह शहर का दौरा करेंगे. इस गोलीबारी में पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है. व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने कल एक बयान में कहा, ‘‘राष्ट्रपति निर्धारित […]
वाशिंगटन : डलास में हुई घातक गोलीबारी के मद्देनजर अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा यूरोप की अपनी यात्रा से एक दिन पूर्व लौंटेंगे और अगले सप्ताह शहर का दौरा करेंगे. इस गोलीबारी में पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है. व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने कल एक बयान में कहा, ‘‘राष्ट्रपति निर्धारित समय से एक दिन पहले रविवार रात को वाशिंगटन लौटेंगे. राष्ट्रपति अब (स्पेन स्थित) सविल नहीं जाएंगे.” अर्नेस्ट ने ओबामा की यात्रा के कार्यक्रम में बदलाव की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘राष्ट्रपति ने अगले सप्ताह डलास का दौरा करने का वहां के मेयर माइक रॉलिंग्स का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




