ePaper

जेद्दा में आत्मघाती हमलावर की पहचान पाकिस्तान नागरिक के रूप में की गयी

Updated at : 05 Jul 2016 8:07 PM (IST)
विज्ञापन
जेद्दा में आत्मघाती हमलावर की पहचान पाकिस्तान नागरिक के रूप में की गयी

दुबई: सऊदी अरब ने उस आत्मघाती हमलावर की पाकिस्तानी नागरिक के रूप में पहचान की है, जिसने जेद्दा में अमेरिकी दूतावास के बाहर हमला किया था. वह 12 साल पहले यहां वाहन चालक की नौकरी करने आया था. सउदी अरब में कल हुए तीन हमलों में राजनयिक पोस्ट के पास हुआ यह आत्मघाती हमला पहला […]

विज्ञापन

दुबई: सऊदी अरब ने उस आत्मघाती हमलावर की पाकिस्तानी नागरिक के रूप में पहचान की है, जिसने जेद्दा में अमेरिकी दूतावास के बाहर हमला किया था. वह 12 साल पहले यहां वाहन चालक की नौकरी करने आया था. सउदी अरब में कल हुए तीन हमलों में राजनयिक पोस्ट के पास हुआ यह आत्मघाती हमला पहला हमला था जबकि एक हमला मदीना के पास हुआ था. मक्का के गवर्नर शहजादा फैसल बिन सलमान को सरकारी टीवी पर सुरक्षा बलों से मिलते दिखाया गया जो मदीना में हुए विस्फोट में घायल हुए हैं. बहरहाल, किसी भी संगठने जेद्दा और मदीना हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है.

गृहमंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में जेद्दा हमले के पीछे मौजूद व्यक्ति की पहचान 34 साल के अब्दुल्ला कलजर खान के रुप में की गई है. इस हमले में हमलावर ने खुद को विस्फोट कर उडा लिया था जिसमें वह मारा गया जबकि दो सुरक्षा प्रहरी मामूली रूप से घायल हो गए. पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने बताया कि इस्लामाबाद में अधिकारी इस व्यक्ति के बारे में और जानकारी जुटा रहे हैं. जेद्दा आए पाकिस्तानी राष्ट्रपति ममनून हुसैन आज वहां से रवाना हो गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola