भारत की सीमा तक रेल परियोजना के लिए बांग्लादेश को देगा चीन बड़ी मदद

बीजिंग : चीन की योजना बांग्लादेश को कम दर पर नौ अरब डॉलर काऋण देने की योजना है. यहऋण छह रेल परियोजनाओं को पूरा करने के लिए दिया जाएगा, इसमें एक परियोजना भारतीय सीमा से लगे हुए क्षेत्र सेजुड़ी है. यह जानकारी आज यहां आधिकारिक मीडिया ने दी. बांग्लादेश कम से कम छह रेल परियोजनाओं […]
बीजिंग : चीन की योजना बांग्लादेश को कम दर पर नौ अरब डॉलर काऋण देने की योजना है. यहऋण छह रेल परियोजनाओं को पूरा करने के लिए दिया जाएगा, इसमें एक परियोजना भारतीय सीमा से लगे हुए क्षेत्र सेजुड़ी है. यह जानकारी आज यहां आधिकारिक मीडिया ने दी.
बांग्लादेश कम से कम छह रेल परियोजनाओं को पूरा करने के लिए कम दर परऋण चाहता है जो देश की राजधानी ढाका को प्रमुख घरेलू औद्योगिक क्षेत्रों और भारतीय सीमा से जोड़ेंगी.
चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स में छपे एक लेख के मुताबिक यह परियोजनाएं बांग्लादेश की रेलवे के आधुनिकीकरण की 30 अरब डॉलर की योजना का हिस्सा है और चीन इसमें महत्वपूर्ण भागीदारी निभाने के लिए तैयार है.
चीन और भारत के बीच बढते भूराजनैतिक विरोध के बारे में विश्लेषकों की कई राय के बाद चीन ने अपना ध्यान बांग्लादेश की ओर बढाया है और इसी संदर्भ में उसे यह पेशकश की गयी है.
गौरतलब है कि चीन संपूर्ण एशिया में अपने व्यापार को बढाने के प्रयास में लगा है और इसके लिए वह रेशम मार्ग और एक क्षेत्र एक सड़क मार्ग जैसी परियोजाओं का विकास कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










