आतंकवादियों को हथियार पहुंचाने वालों का पता लगाएंगे : हसीना

ढाका : बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने यहां एक कैफे पर वीभत्स हमला कर कई विदेशियों समेत 20 लोगों की जान लेने वाले आतंकवादियों को हथियारों और विस्फोटकों की आपूर्ति करने वाले लोगों की जडों तक पहुंचने का आज संकल्प लिया. हसीना का यह बयान उनके सरकारी आवास गणभवन में जापान के विदेश राज्य […]
ढाका : बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने यहां एक कैफे पर वीभत्स हमला कर कई विदेशियों समेत 20 लोगों की जान लेने वाले आतंकवादियों को हथियारों और विस्फोटकों की आपूर्ति करने वाले लोगों की जडों तक पहुंचने का आज संकल्प लिया. हसीना का यह बयान उनके सरकारी आवास गणभवन में जापान के विदेश राज्य मंत्री सैजी किहारा के साथ मुलाकात के दौरान आया. प्रधानमंत्री के प्रेस सचिव एहसानुल करीम ने मुलाकात के बाद मीडिया से कहा, ‘गुलशफ कैफे पर आतंकी हमले को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें दोषियों की जडों तक पहुंचना होगा जिन्होंने इस जघन्य हमले के लिए आतंकवादियों को हथियारों और विस्फोटों की आपूर्ति की.’
ढाका की होली आर्टिसन बेकरी में शुक्रवार शाम को बंदूकधारियों ने हमला कर दिया था. हमले में मारे गये 20 लोगों में सात जापानी नागरिक थे. इन सात जापानी नागरिकों में से छह ढाका मेट्रो रेल परियोजना के सर्वेक्षक थे. जापान सरकार ने हमले के बाद मंत्री को ढाका भेजा. हमलावरों ने दो पुलिस अधिकारियों को भी मार गिराया जिन्होंने संकट को समाप्त करने के लिए कैफै में घुसने का प्रयास किया था. कल सेना के कमांडो रेस्तरां में पहुंचे और 13 बंधकों को बचाया.
उन्होंने छह हमलावरों को मार गिराया वहीं एक को जीवित पकड लिया. इस बात की पुष्टि हो गयी है कि हमलावरों ने जिन लोगों को मारा, उनमें नौ इतालवी, सात जापानी और एक भारतीय शामिल थे. मृतकों में तीन बांग्लादेशी भी थे जिनमें एक अमेरिकी नागरिक था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




