दलाई लामा से मिलीं पॉप स्टार लेडी गागा, भड़का चीन

Updated at : 28 Jun 2016 11:37 AM (IST)
विज्ञापन
दलाई लामा से मिलीं पॉप स्टार लेडी गागा, भड़का चीन

लंदन : दलाई लामा से मुलाकात के बाद पॉप सनसनी लेडी गागा मुश्‍किल में पड़ गईं हैं. इस मुलाकात के बाद चीन ने लेडी गागा के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है इतना ही नहीं चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी ने गागा को कथित तौर पर दुश्मन विदेशी ताकतों की सूची में डाल दिया है. गार्डियन […]

विज्ञापन

लंदन : दलाई लामा से मुलाकात के बाद पॉप सनसनी लेडी गागा मुश्‍किल में पड़ गईं हैं. इस मुलाकात के बाद चीन ने लेडी गागा के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है इतना ही नहीं चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी ने गागा को कथित तौर पर दुश्मन विदेशी ताकतों की सूची में डाल दिया है. गार्डियन ऑनलाइन की खबर के अनुसार, 2.7 करोड से ज्यादा एलबमें बेच चुकी 30 वर्षीय गायिका ने इंडियानापोलिस में एक सम्मेलन से पहले तिब्बत के इस आध्यात्मिक नेता से मुलाकात की थी.

गायिका के फेसबुक अकाउंट पर 19 मिनट की मुलाकात का वीडियो डाला गया था, जिसमें वे दोनों ध्यान, मानसिक स्वास्थ्य के बारे में और मानवता से जुड चुकी बुराइयां दूर करने के बारे में बात कर रहे थे. इस मुलाकात पर बीजिंग ने गुस्से भरी प्रतिक्रिया देते हुए दलाई लामा को ‘‘भिक्षु के वेश में एक भेडिया’ करार दिया. मार्च 1959 में निर्वासन में चले गए दलाई लामा इस बात पर जोर देते हैं कि वह तिब्बतवासियों के लिए चीनी शासन से ज्यादा स्वायत्ता हासिल करना चाहते हैं.

लेकिन चीनी शासक उन्हें एक अलगाववादी मानते हैं. उनका दावा है कि दलाई लामा हिमालयी क्षेत्र को चीन से अलग करने की साजिश रच रहे हैं ताकि वहां धार्मिक शासन की स्थापना की जा सके. हांग कांग के लोकतंत्र समर्थक अखबार एप्पल डेली की खबर के अनुसार, गागा की मुलाकात के बाद कम्यूनिस्ट पार्टी के एक विभाग ने लेडी गागा के सभी प्रदर्शनों को चीन में प्रतिबंधित करने का ‘‘एक महत्वपूर्ण निर्देश’ जारी कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola