ePaper

ब्रिटेन में दूसरे जनमत संग्रह की मांग को लेकर दायर याचिका को 30 लाख लोगों का समर्थन

Updated at : 26 Jun 2016 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
ब्रिटेन में दूसरे जनमत संग्रह की मांग को लेकर दायर याचिका को 30 लाख लोगों का समर्थन

लंदन: यूरोपीय संघ छोडने के ब्रिटेन के फैसले के बाद दूसरे जनमत संग्रह की मांग को लेकर दायर की गयी एक ऑनलाइन याचिका पर हस्ताक्षर करने वाले लोगों की तादाद आज बढकर 30 लाख से अधिक हो गयी. याचिका को महज 48 घंटों में इतनी बडी संख्या में लोगों का समर्थन मिला है, जिसे आश्चर्यजनक […]

विज्ञापन

लंदन: यूरोपीय संघ छोडने के ब्रिटेन के फैसले के बाद दूसरे जनमत संग्रह की मांग को लेकर दायर की गयी एक ऑनलाइन याचिका पर हस्ताक्षर करने वाले लोगों की तादाद आज बढकर 30 लाख से अधिक हो गयी. याचिका को महज 48 घंटों में इतनी बडी संख्या में लोगों का समर्थन मिला है, जिसे आश्चर्यजनक ब्रेक्जिट के खिलाफ कडी प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है.

ब्रिटिश संसद की आधिकारिक वेबसाइट पर दायर याचिका पर आज सुबह हस्ताक्षर करने वालों की संख्या बढकर 30,48,000 हो गयी. ये संख्या हाउस ऑफ कामन्स में चर्चा के लिए आवश्यक 1,00,000 हस्ताक्षरों के मुकाबले बहुत अधिक है.कंजरवेटिव पार्टी के एक सांसद बेन हॉलेट्ट ने ट्विटर के माध्यम से कहा कि याचिका पर मंगलवार को हाउस ऑफ कामन्स की प्रवर समिति चर्चा करेगी.
ब्रिटेन के यूरोपीय संघ छोडने के लिए शुरू की गयी मुहिम का समर्थन करने वाले कुछ मतदाताओं ने अपने निर्णय पर खेद जताने के लिए ट्विटर पर नया अभियान शुरू किया, जिसके बाद ये नये घटनाक्रम सामने आये हैं.जनमत संग्रह के दौरान ब्रेग्जिट का समर्थन करने वाली एक महिला ने लंदन इवनिंग स्टैंडर्ड से कहा कि अगर उसे मौका दिया जाता है तो वह अपना मत बदलने के लिए तैयार है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola