ePaper

चीन ने नयी पीढ़ी के राॅकेट का सफल प्रक्षेपण किया

Updated at : 25 Jun 2016 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
चीन ने नयी पीढ़ी के राॅकेट का सफल प्रक्षेपण किया

बीजिंग : चीन नेशनिवार को नयी पीढ़ी के राॅकेट का सफल प्रक्षेपण किया जो भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों के लिए अधिक भार :पेलोड: ले जा सकता है. सरकारी संवाद एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार ‘‘लांग मार्च 7” राॅकेट 53 मीटर लंबा है और इसका वजन 597 टन है. इसका प्रक्षेपण वेनचांग प्रक्षेपण केंद्र से […]

विज्ञापन

बीजिंग : चीन नेशनिवार को नयी पीढ़ी के राॅकेट का सफल प्रक्षेपण किया जो भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों के लिए अधिक भार :पेलोड: ले जा सकता है. सरकारी संवाद एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार ‘‘लांग मार्च 7” राॅकेट 53 मीटर लंबा है और इसका वजन 597 टन है. इसका प्रक्षेपण वेनचांग प्रक्षेपण केंद्र से किया गया.

प्रक्षेपण के 10 मिनट बाद इसका पेलोड राॅकेट से अलग हो गया और अंडाकार कक्षा में प्रवेश कर गया. इसमें कहा गया है कि मिशन के उप मुख्य कमांडर वांग होंग्याओ ने प्रक्षेपण को सफल घोषित किया. इस राॅकेट के चीन के अंतरिक्ष मिशनों के लिए मुख्य वाहक :कैरियर: बनने की संभावना जतायी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola