कैलिफोर्निया: हथियार के साथ शख्स गिरफ्तार, समलैंगिक अभिमान रैली पर करना चाहता था हमला

कैलिफोर्निया : अमेरिका के राज्य कैलिफोर्निया में पुलिस ने भारी हथियारों से लैस एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार शख्स समलैंगिक अभिमान रैली पर हमला करना चाहता था. पुलिस ने जानकारी दी है कि व्यक्ति का नाम जेम्स हॉवेल है. पुलिस मामले में पिछली रिपोर्टों की भी छानबीन कर रही है […]
कैलिफोर्निया : अमेरिका के राज्य कैलिफोर्निया में पुलिस ने भारी हथियारों से लैस एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार शख्स समलैंगिक अभिमान रैली पर हमला करना चाहता था. पुलिस ने जानकारी दी है कि व्यक्ति का नाम जेम्स हॉवेल है. पुलिस मामले में पिछली रिपोर्टों की भी छानबीन कर रही है जिनके अनुसार इस व्यक्ति ने वहां होने वाले आयोजन को नुकसान पहुंचाने का इरादा ज़ाहिर किया था.
वहीं हॉवेल का कहना है कि वो लॉस एंजिलिस में एक गे परेड में शामिल होन जा रहा था. पुलिस का कहना है कि इंडियाना के रहने वाले हॉवेल को विस्फोटक और हथियार रखने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है जिसके पास से उन्हें तीन राइफल, रसायन और एक गैस मास्क मिला है.
आपको बता दें कि रविवार को ऑरलैंडो के एक नाइट क्लब में हुई गोलीबारी में 50 लोग मारे गए जबकि कई घायल हो गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




