ट्रंप ने टीवी पत्रकार को घटिया बताते हुए कहा, प्रेस पर जारी रहेगा हमला

वाशिंगटन : राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के विवादस्पद संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी मीडिया पर अपना हमला तेज करते हुए उस पर ‘‘बेईमान’ होने का आरोप लगाया तथा एक टीवी पत्रकार को ‘‘घटिया’ कहा. उन्होंने यह भी कहा कि प्रेस पर उनका हमला जारी रहेगा. ट्रंप (69) ने कल न्यूयॉर्क में […]
वाशिंगटन : राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के विवादस्पद संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी मीडिया पर अपना हमला तेज करते हुए उस पर ‘‘बेईमान’ होने का आरोप लगाया तथा एक टीवी पत्रकार को ‘‘घटिया’ कहा. उन्होंने यह भी कहा कि प्रेस पर उनका हमला जारी रहेगा. ट्रंप (69) ने कल न्यूयॉर्क में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमें अखबारों में संभवत: निंदात्मक, या निश्चित रूप से उसके निकट की खबरें पढनी पड़ती हैं और लोग जानते हैं कि खबरें झूठी हैं, मैं प्रेस पर हमले जारी रखने जा रहा हूं.’
पूर्व रियलटी टीवी स्टार ने कहा, ‘‘मैं प्रेस को बेहद बेईमान पाता हूं. मैं राजनीतिक प्रेस को अविश्वसनीयरूपसे बेईमान पाता हूं. मैं यह कहूंगा. ठीक है. आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद.’ उन्होंने जनवरी में आयोवा में सेवानिवृत्त सैनिकों के लिए एक रात में 60 लाख डॉलर का कोष जुटाए जाने पर सवाल किए जाने पर अमेरिकी मीडिया पर ये हमले किए. उन्होंने फॉक्स न्यूज द्वारा आयोजित एक रिपब्लिकन चर्चा में भाग नहीं लिया था और इसकी जगह सेवानिवृत्त सैनिकों के परमार्थ के लिए चंदा जुटाने के एक कार्यक्रम का आयोजन किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




