लंच में चाहिए कुछ अलग? ट्राई करें शेफ कुणाल कपूर की घी राइस रेसिपी 

Updated at : 15 Mar 2026 8:32 AM (IST)
विज्ञापन
Ghee Rice Recipe

घी राइस रेसिपी (इमेज- इंस्टाग्राम@@chefkunal)

Ghee Rice Recipe: अगर आप भी लंच में कुछ स्पेशल बनाना चाहते हैं तो शेफ कुणाल कपूर की घी राइस रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. इसे बनाने की रेसिपी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम @chefkunal पर शेयर की है.

विज्ञापन

Ghee Rice Recipe: घर पर लंच के समय अक्सर हमारी थाली में सिर्फ सादा चावल ही बनता है. हमेशा सिंपल चावल खाते-खाते मन ऊब जाता है. ऐसे में आप आसानी से सिंपल चावल की जगह घर पर  घी राइस तैयार कर सकते हैं. घी राइस सिर्फ स्वाद में लाजवाब नहीं होता, बल्कि इसकी घी की खुशबू और मसालों का स्वाद हर खाने वाले से तारीफ बटोर सकता है. इसे आप किसी भी सब्जी या दाल के साथ परोस सकते हैं और आपकी लंच थाली को स्पेशल बना सकते हैं. आइए जानते हैं घी राइस बनाने की विधि. 

घी राइस बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • घी – ¼ कप
  • काजू – 15-16 
  • किशमिश – मुट्ठी भर
  • तेज पत्ते – 2
  • दालचीनी (1 इंच की लकड़ी) – 1
  • लौंग – 7-8
  • काला बड़ी इलायची – 1
  • चक्रफूल (Star Anise) – 2
  • सौंफ – 2 छोटी चम्मच
  • प्याज, कटा हुआ – 1 कप
  • अदरक का पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच
  • चावल (बासमती/जीराकसाला), भिगोए हुए – 1 कप
  • पानी – 2 कप
  • नमक – स्वादानुसार
  • हरी मिर्च – 2

घी राइस बनाने का तरीका क्या है?

  • सबसे पहले आप एक पैन या कड़ाही में घी गरम करें. इसमें काजू डालें और सुनहरा होने तक भूनें, फिर किशमिश डालें और फूलने तक पकाएं. इसे निकालकर अलग रखें. 
  • अब आप उसी कड़ाही में घी में डालें फिर तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग, काली बड़ी इलायची, स्टार एनिस और सौंफ डालें. इसके बाद कटे हुए प्याज डालें और हल्के सुनहरे होने तक पकाएं. प्याज भूरा हो जाने के बाद आप थोड़ा सा प्याज अलग निकाल कर रख दें. 
  • अदरक का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर भूनें. अब पानी और नमक डालें. फिर भिगोए हुए चावल डालें और थोड़े से काजू किशमिश डालकर धीरे-धीरे मिलाएं जिससे चावल घी और मसालों से कोट हो जाएं. 
  • इसे ढककर धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक चावल मुलायम और फ्लफी न हो जाएं. 
  • पकने के बाद चावल को एक प्लेट में निकाल लें. लास्ट में ऊपर से भुने हुए काजू, किशमिश और प्याज डालकर परोसें. 

यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार

यह भी पढ़ें: Rajma Recipe: आलू की सब्जी खा-खाकर हो गए हैं परेशान, तो आज ही घर पर बनाएं लाजवाब राजमा 

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola