ब्रिटेन में शरीफ की ओपन हार्ट सर्जरी सफल रही
Updated at : 31 May 2016 8:35 PM (IST)
विज्ञापन

लंदन: पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की आज ब्रिटेन के एक अस्पताल में ओपन हार्ट सर्जरी हुई. शरीफ की पार्टी ने कहा कि उनकी सर्जरी ‘‘सफल” रही. गत पांच वर्षों में शरीफ की यह दूसरी हार्ट सर्जरी है.शरीफ एक नियमित चिकित्सकीय जांच के लिए पिछले 22 मई को लंदन गए थे. यद्यपि जांच में उनके दिल […]
विज्ञापन
लंदन: पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की आज ब्रिटेन के एक अस्पताल में ओपन हार्ट सर्जरी हुई. शरीफ की पार्टी ने कहा कि उनकी सर्जरी ‘‘सफल” रही. गत पांच वर्षों में शरीफ की यह दूसरी हार्ट सर्जरी है.शरीफ एक नियमित चिकित्सकीय जांच के लिए पिछले 22 मई को लंदन गए थे. यद्यपि जांच में उनके दिल में एक परेशानी का पता चला और चिकित्सकों ने उन्हें सर्जरी की सलाह दी.
पीएमएल.एन के 66 वर्षीय नेता शरीफ लंदन स्थित प्रिसेंस ग्रेस अस्पताल में सर्जरी के बाद ठीक हैं और उम्मीद है कि कुछ घंटे में वह होश में आ जाएंगे.पीएमएल..एन के एक प्रवक्ता ने पीटीआई से कहा, ‘‘आपरेशन सफल रहा और हम अब उनके कुछ घंटे में होश में आने का इंजजार कर रहे हैं.” शरीफ की पुत्री मरियम नवाज ने आपरेशन पूरा होने के बाद ट्वीट किया, ‘‘सर्वशक्तिमान के अनुग्र्रह से सर्जरी सफल रही. प्रधानमंत्री को अगले करीब एक घंटे में आईसीयू में स्थानांतरित किया जाएगा.
” मरियम ने इससे पहले शरीफ की सर्जरी के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था, ‘‘सर्वशक्तिमान के अनुग्र्रह से सर्जरी ठीक चल रही है. कुछ और घंटे लगेंगे.प्रार्थना से चमत्कार हो रहे हैं…एक घंटे पहले नसों की ‘ग्राफ्टिंग’ शुरू हुई.” उन्होंने उससे पहले ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री की सर्जरी ब्रिटेन के समयानुसार सुबह आठ बजे शुरू हुई. उससे पहले उनसे बात की, वह बहुत ही खुशदिल थे.” शरीफ कम से कम एक सप्ताह अस्पताल में रुकेंगे. चिकित्सकों द्वारा इजाजत दिये जाने के बाद वह स्वदेश लौटेंगे.
इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी सहित विश्व के कई नेताओं ने शरीफ को सर्जरी से पहले सफलता की शुभकामनाएं दीं.इस्लामाबाद में पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि शरीफ ने यद्यपि सर्जरी से पहले केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ही बात की. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने प्रधानमंत्री मोदी को फोन किया और आपरेशन तथा जल्द स्वस्थ होने के लिए उनकी शुभकामनाओं के लिए श्रीमान मोदी के प्रति आभार जताया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




