शरीफ की होगी ओपन हार्ट सर्जरी, मोदी ने दी शुभकामना

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को उनकी ओपन हार्ट सर्जरी के लिए शुभकामना दी. नवाज का ऑपरेशन अगले मंगलवार को ब्रिटेन में होना है. मोदी ने ट्वीट किया, ‘प्रधानमंत्री नवाज शरीफ साहब की मंगलवार को होने वाली ओपन हार्ट सर्जरी की सफलता के लिए और ऑपरेशन के […]
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को उनकी ओपन हार्ट सर्जरी के लिए शुभकामना दी. नवाज का ऑपरेशन अगले मंगलवार को ब्रिटेन में होना है. मोदी ने ट्वीट किया, ‘प्रधानमंत्री नवाज शरीफ साहब की मंगलवार को होने वाली ओपन हार्ट सर्जरी की सफलता के लिए और ऑपरेशन के बाद उनके जल्दी स्वस्थ होने एवं अच्छी सेहत के लिए मेरी शुभकामनाएं.’ पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने कल बताया कि मंगलवार को शरीफ की ओपन हार्ट सर्जरी होगी.
शरीफ (66) के करीबी आसिफ ने बताया कि डॉक्टरों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को ओपन हार्ट सर्जरी कराने की सलाह दी है, जिसके कारण उन्हें एक हफ्ते तक अस्पताल में रुकना होगा. उन्होंने कहा, ‘डॉक्टरों की इजाजत पर एक सप्ताह बाद ही प्रधानमंत्री यात्रा कर पाएंगे.’ शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने ट्विटर पर इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मंगलवार को उनके पिता की ओपन हार्ट सर्जरी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




