ePaper

26/11 हमले की जांच में भारत का सहयोग करे पाक : अमेरिका

Updated at : 27 May 2016 9:21 AM (IST)
विज्ञापन
26/11 हमले की जांच में भारत का सहयोग करे पाक : अमेरिका

वाशिंगटन : अमेरिका ने पाकिस्तान से कहा है कि वह 26/11 हमले की जांच में भारत के साथ सहयोग करे. इसके साथ ही उसने पाकिस्तान से उसकी जमीन से काम कर रहे सभी आतंकवादी समूहों से निपटने की अपील की. विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता मार्क टोनर ने कल अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका ने पाकिस्तान से कहा है कि वह 26/11 हमले की जांच में भारत के साथ सहयोग करे. इसके साथ ही उसने पाकिस्तान से उसकी जमीन से काम कर रहे सभी आतंकवादी समूहों से निपटने की अपील की. विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता मार्क टोनर ने कल अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘हम यह अपील करते है कि पाकिस्तान सरकार इन हमलों की पूर्ण जांच में भारतीय अधिकारियों के साथ सहयोग करे.’

उन्होंने कहा, ‘यह (मुंबई में हुआ आतंकवादी हमला) एक भयानक त्रासदी थी. हम न्याय होते देखना चाहते हैं और पाकिस्तानी सहयोग की अपील करते हैं.’ टोनर ने कहा कि अमेरिका पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहा है कि उन्हें तालिबान समूहों समेत उनकी जमीन और उनके क्षेत्र से काम कर रहे सभी समूहों से निपटने की आवश्यकता है.

उन्होंने कहा, ‘हमने उनसे ऐसा करने की अपील अतीत में भी की है. हम अब भी उनसे ऐसा करने की अपील करते हैं और हमने उनकी जमीन पर बेहद वास्तविक खतरे से निपटने के लिए उनके साथ मिलकर काम किया है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola