मोदी ने ट्रंप के विवादित बयान पर टिप्पणी से इनकार किया

Updated at : 26 May 2016 3:40 PM (IST)
विज्ञापन
मोदी ने ट्रंप के विवादित बयान पर टिप्पणी से इनकार किया

वाशिंगटन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि चुनाव अभियान में होने वाली बयानवाजी पर किसी सरकार को प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए . इसके साथ ही उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के उस विवादित प्रस्ताव पर टिप्पणी करने से इनकारकर दिया जिसमें उन्होंने मुस्लिमों के अमेरिका […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि चुनाव अभियान में होने वाली बयानवाजी पर किसी सरकार को प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए . इसके साथ ही उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के उस विवादित प्रस्ताव पर टिप्पणी करने से इनकारकर दिया जिसमें उन्होंने मुस्लिमों के अमेरिका में प्रवेश करने पर रोक लगाने की बात की थी. मोदी ने दि वाल स्ट्रीट जर्नल को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘चुनाव में बहस के लिए कई मुद्दे होते हैं.

किसी सरकार को उस पर प्रतिक्रिया नहीं व्यक्त करनी चाहिए.’ मुस्लिमों के अमेरिका में प्रवेश पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने के ट्रंप के प्रस्ताव के बारे में पूछे जाने पर मोदी ने कहा, ‘‘चुनावी बहस के तहत वहां कई बातें कहीं जाएंगी, कौन क्या खाया, कौन क्या पीया, मैं हर चीज पर किस प्रकार प्रतिक्रिया दे सकता हूं.’ ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन सहित कई विश्व नेताओं ने ऐसे किसी प्रस्ताव पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्हें खतरनाक बताया है. समाचार पत्र के अनुसार मोदी ने इस सवाल पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola