ePaper

बांग्लादेश में अब मुस्लिम सूफी नेता की हत्या

Updated at : 07 May 2016 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
बांग्लादेश में अब मुस्लिम सूफी नेता की हत्या

ढाका : मध्य बांग्लादेश में 65 वर्षीय एक मुस्लिम धार्मिक गुरु की इस्लामवादियों ने धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी. इस हमले से पूर्व में देश में बुद्धिजीवियों, ब्लागरों और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की हत्याएं की याद ताजा हो जाती है. पुलिस ने कहा कि शाहिदुल्ला को राजशाही सिटी के तनोर उपजिला में […]

विज्ञापन

ढाका : मध्य बांग्लादेश में 65 वर्षीय एक मुस्लिम धार्मिक गुरु की इस्लामवादियों ने धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी. इस हमले से पूर्व में देश में बुद्धिजीवियों, ब्लागरों और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की हत्याएं की याद ताजा हो जाती है. पुलिस ने कहा कि शाहिदुल्ला को राजशाही सिटी के तनोर उपजिला में आम के एक बागान में मरा पाया गया. उनके दाहिने हाथ पर घाव का निशान था और उनका गला कटा हुआ था.

तनोर पुलिस थाने के प्रभारी अब्दुर रज्जाक ने कहा कि कल रात करीब 10:00 बजे स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचित किये जाने के बाद शाहिदुल्ला का शव बरामद किया गया. दि डेली स्टार ने रज्जाक के हवाले से लिखा है, ऐसा लगता है कि पहले उन्हें पीटा गया और उसके बाद गला रेतकर उनकी हत्या कर दी गयी.

बांग्लादेश में हाल के सप्ताहों में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों, धर्मनिरपेक्ष ब्लागरों, बुद्धिजीवियों और विदेशियों को निशाना बनाते हुए उन पर व्यवस्थित ढंग से हमले किये गये हैं. हाल ही में किये गये हमलों में पिछले महीने आइएसआइएस के आतंकियों ने उदार विचारधारा के एक प्रोफेसर की गला काटकर हत्या कर दी.

इसके दो दिनों बाद, इस्लामवादियों द्वारा ढाका में बांग्लादेश की प्रथम समलैंगिक पत्रिका के संपादक की उनके फ्लैट में निर्मम हत्या कर दी गयी. हत्यारों ने संपादक के एक मित्र को भी मार डाला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola