चीन में बस का अपहरण कर लगाई आग, आठ की मौत

बीजिंग : पश्चिमोत्तर चीन के शान्शी प्रांत में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक बस का अपहरण करके उसमें आग लगा दी गई जिसमें झुलसकर आठ लोगों की मौत हो गई. इस घटना में पांच अन्य घायल हो गए जिनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है. सरकारी मीडिया ने […]
बीजिंग : पश्चिमोत्तर चीन के शान्शी प्रांत में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक बस का अपहरण करके उसमें आग लगा दी गई जिसमें झुलसकर आठ लोगों की मौत हो गई. इस घटना में पांच अन्य घायल हो गए जिनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है.
सरकारी मीडिया ने आज यह जानकारी दी. शान्शी की राजधानी शिआन शहर में फुझोउ यिनचुआन राजमार्ग पर एक सुरंग के प्रवेश के निकट गुरूवार (स्थानीय समयानुसार) दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर यह घटना हुई. सरकारी संवाद समिति शिंहुआ ने बताया कि पुलिस ने आपराधिक जांच जारी रहने का हवाला देते हुए इस मामले में अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया. अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह एक आतंकवादी कृत्य था या इसे असंतुष्ट लोगों ने अंजाम दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




