ePaper

नेपाल में जानेमाने पत्रकार कनक मणि भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार

Updated at : 23 Apr 2016 10:09 AM (IST)
विज्ञापन
नेपाल में जानेमाने पत्रकार कनक मणि भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार

काठमांडो : नेपाल में जानेमाने पत्रकार कनक मणि दीक्षित को आज भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया. दीक्षित सामाजिक कार्यकर्ता हैं और सरकारी परिवहन बस सेवा ‘सजहा यातायात’ के प्रमुख भी हैं. उनको भ्रष्टाचार निरोधक संस्था सीआईएए के निर्देश पर 20 पुलिसकर्मियों के दल ने उनके निवास से गिरफ्तार किया. सीआईएए दीक्षित की […]

विज्ञापन

काठमांडो : नेपाल में जानेमाने पत्रकार कनक मणि दीक्षित को आज भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया. दीक्षित सामाजिक कार्यकर्ता हैं और सरकारी परिवहन बस सेवा ‘सजहा यातायात’ के प्रमुख भी हैं. उनको भ्रष्टाचार निरोधक संस्था सीआईएए के निर्देश पर 20 पुलिसकर्मियों के दल ने उनके निवास से गिरफ्तार किया. सीआईएए दीक्षित की संपति की इस संदेह पर जांच कर रही है कि उन्होंने आय से अधिक संपत्ति एकत्र कर रखी है.

संस्था के अनुसार 60 वर्षीय दीक्षित बार-बार सम्मन भेजे जाने के बावजूद इसे नजरअंदाज कर रहे थे और ‘फरार चल रहे थे.’ सीआईएए के प्रवक्ता कृष्ण हरि पुष्कर ने कहा, ‘हमने सजहा यातायात के प्रमुख को भ्रष्टाचार के मामले में उनकी संलिप्तता की जांच के लिए गिरफ्तार किया है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola