अमेरिका ने अपने नागरिकों को पाकिस्तान नहीं जाने के लिए चेताया

वाशिंगटन : अमेरिका ने अपने नागरिकों को चेताया है कि वे पाकिस्तान में जारी साम्प्रदायिक हमलों समेत आतंकवादी हिंसा के मद्देनजर वहां की गैर जरुरी यात्रा करने से बचें. विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान से जुडी हालिया यात्रा चेतावनी में यह बात कही हैं. इससे पहले पिछले साल 28 अगस्त को यह यात्रा परामर्श जारी किया […]
वाशिंगटन : अमेरिका ने अपने नागरिकों को चेताया है कि वे पाकिस्तान में जारी साम्प्रदायिक हमलों समेत आतंकवादी हिंसा के मद्देनजर वहां की गैर जरुरी यात्रा करने से बचें. विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान से जुडी हालिया यात्रा चेतावनी में यह बात कही हैं. इससे पहले पिछले साल 28 अगस्त को यह यात्रा परामर्श जारी किया गया था जिसकी जगह अब ताजा चेतावनी जारी की गयी है. विदेश मंत्रालय ने कल कहा, ‘पाकिस्तान में साम्प्रदायिक हमलों समेत बडे स्तर पर आतंकवादी हिंसा जारी है. वहां कई विदेशी एवं स्थानीय आतंकवादी समूह देश भर में अमेरिकी नागरिकों के लिए खतरा बने हुए है.’
हालांकि इस्लामाबाद में अमेरिकी दूतावास और कराची स्थित इसका वाणिज्य दूतावास अपने नागरिकों के लिए दूतावास संबंधी सेवा मुहैया करा रहा है. पेशावर वाणिज्य दूतावास अब दूतावास संबंधी सेवाएं उपलब्ध नहीं कराता हैं और लाहौर में वाणिज्य दूतावास को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान में साम्प्रदायिक हिंसा एक गंभीर खतरा बनी हुई है और पाकिस्तान सरकार ईशनिंदा कानून अब भी लागू कर रही है.
ऐसे में धार्मिक अल्पसंख्यक समुदाय ईशनिंदा के तहत आरोपी बनाए गए हैं और उन्हें निशाना बनाकर हत्याएं की गई हैं. मंत्रालय ने कहा कि सैन्य संस्थानों और हवाईअड्डों समेत कडी सुरक्षा वाले प्रतिष्ठानों पर सशस्त्र हमले हुए हैं आतंकवादियों ने कई पाकिस्तानी शहरों में विश्वविद्यालयों, स्कूलों, रैलियों, पूजास्थलों और बडे बाजारों को भी निशाना बनाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




