ट्रंप ने कहा, अवैध गर्भपात के लिए महिलाओं को किया जाए दंडित

वाशिंगटन : रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में आगे चल रहे डोनाल्ड ट्रंप के अवैध गर्भपात के लिए महिलाओं को सजा दिये जाने संबंधी हालिया विवादास्पद टिप्पणी के बाद राजनीतिक विरोधियों द्वारा टिप्पणी को ‘भयानक’ और ‘शर्मनाक’ करार दिये जाने के कारण राजनीतिक भूचाल आ गया है. एमएसएनबीसी न्यूज चैनल के […]
वाशिंगटन : रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में आगे चल रहे डोनाल्ड ट्रंप के अवैध गर्भपात के लिए महिलाओं को सजा दिये जाने संबंधी हालिया विवादास्पद टिप्पणी के बाद राजनीतिक विरोधियों द्वारा टिप्पणी को ‘भयानक’ और ‘शर्मनाक’ करार दिये जाने के कारण राजनीतिक भूचाल आ गया है. एमएसएनबीसी न्यूज चैनल के मेजबान ने कल एक साक्षात्कार में ट्रंप से पूछा था, ‘‘गर्भपात के लिए आप सजा में यकीन रखते हैं, हां या ना?’ जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘कुछ सजा मिलनी चाहिए.’ मेजबान ने पूछा, ‘‘महिलाओं के लिए?’ जवाब में ट्रंप (69) ने कहा, ‘‘हां, कुछ सजा होनी चाहिए.’ ट्रंप की टिप्पणी पर उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों और महिला कार्यकर्ताओं द्वारा इन ‘अपमानजनक’ टिप्पणियों के लिए उनकी आलोचना किये जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




