चीन : ट्रक में विस्फोट, पांच मरे, 20 घायल

Updated at : 20 Mar 2016 8:52 AM (IST)
विज्ञापन
चीन : ट्रक में विस्फोट, पांच मरे, 20 घायल

बीजिंग : चीन के हुनान प्रांत में राजमार्ग पर एक ट्रक में विस्फोट होने के कारण पांच लोगों की मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक में ज्वलनशील पदार्थ लदे हुए थे. इस हादसे में 20 अन्य के घायल होने की भी खबर है जिसका इलाज चल रहा है. इनमें से कई की हालत […]

विज्ञापन

बीजिंग : चीन के हुनान प्रांत में राजमार्ग पर एक ट्रक में विस्फोट होने के कारण पांच लोगों की मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक में ज्वलनशील पदार्थ लदे हुए थे. इस हादसे में 20 अन्य के घायल होने की भी खबर है जिसका इलाज चल रहा है. इनमें से कई की हालत अभी गंभीर बनी हुई है.

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने आज खबर दी कि बीजिंग को हांगकांग से और युएयांग सिटी में मकाओ से जोडने वाले राजमार्ग में कल शाम आठ बज कर करीब 40 मिनट पर एक ट्रक में विस्फोट हो गया। आशंका है कि ट्रक में ज्वलनशील और विस्फोटक सामग्री लदी थी.

प्रांतीय यातायात प्राधिकारियों ने बताया कि विस्फोट से दो कारों और दो अन्य ट्रकों में आग लग गई और सात अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए. इस हादसे में पांच व्यक्तियों की मौत हो गई तथा 20 अन्य घायल हो गए। घायलों में से चार की हालत गंभीर बताई जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola