शर्मनाक! आईफोन के लिए मां-बाप ने बेच दी बेटी

Updated at : 09 Mar 2016 12:19 PM (IST)
विज्ञापन
शर्मनाक! आईफोन के लिए मां-बाप ने बेच दी बेटी

बीजिंग : चीन से एक शर्मनाक खबर आई है. यहां एक दंपति ने एक आईफोन के लिए अपनी बच्ची को बेच दिया. स्तब्ध कर देने वाली इस घटना में बच्ची की कीमत 3530 अमेरिकी डॉलर लगाई गयी. बताया जा रहा है कि बच्ची मात्र 18 दिन की थी. सरकारी पीपुल्स डेली ऑनलाइन की एक रिपोर्ट […]

विज्ञापन

बीजिंग : चीन से एक शर्मनाक खबर आई है. यहां एक दंपति ने एक आईफोन के लिए अपनी बच्ची को बेच दिया. स्तब्ध कर देने वाली इस घटना में बच्ची की कीमत 3530 अमेरिकी डॉलर लगाई गयी. बताया जा रहा है कि बच्ची मात्र 18 दिन की थी.

सरकारी पीपुल्स डेली ऑनलाइन की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि फुजियान प्रांत में ए. दुआन को सोशल साइट क्यूक्यू पर 18 दिन की बच्ची का खरीदार मिला जिसने शिशु के लिए 3530 अमेरिकी डॉलर (23,000 युआन) का भुगतान किया. दुआन इस धन से कथित तौर पर एक आईफोन और मोटरसाइकिल खरीदना चाहता है. खबर में बताया गया है कि बच्ची की मां जिओ मी कई छोटी-मोटी नौकरियां करती हैं जबकि दुआन अपना अधिकांश समय इंटरनेट कैफे में व्यतीत करता है.

ये दोनों 2013 में एक कार्यस्थल पर मिले थे और उन्होंने शादी की योजना बनायी थी. इस बच्ची का जन्म अवांछित रुप से गर्भवती होने के बाद हुआ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola