कंसास और नेबरास्का में जीते सैंडर्स, लुइसियाना में हिलेरी की जीत

वाशिंगटन : बर्नी सैंडर्स ने राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक उम्मीदवारी की प्रमुख दावेदार हिलेरी क्लिंटन को कंसास और नबरास्का के कॉकस चुनावों में हरा दिया है. वर्मोंट से सीनेटर बीते सप्ताह हुए ‘सुपर ट्यूजडे’ चुनाव के बाद अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री से काफी पीछे रह गए थे। इसके बाद हिलेरी डेमोक्रेटिक उम्मीदवारी हासिल करने […]
वाशिंगटन : बर्नी सैंडर्स ने राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक उम्मीदवारी की प्रमुख दावेदार हिलेरी क्लिंटन को कंसास और नबरास्का के कॉकस चुनावों में हरा दिया है. वर्मोंट से सीनेटर बीते सप्ताह हुए ‘सुपर ट्यूजडे’ चुनाव के बाद अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री से काफी पीछे रह गए थे। इसके बाद हिलेरी डेमोक्रेटिक उम्मीदवारी हासिल करने के लिहाज से जरुरी प्रतिनिधियों की संख्या के मामले में काफी आगे बढ गई थीं. लेकिन कल मिली दो प्रमुख जीतों के साथ सैंडर्स पिछली दूरी को तय करते हुए नजर आ रहे हैं. अगला मुकाबला माइने में होना है.
अमेरिकी प्रसारकों ने कहा था कि दक्षिणी राज्य लुइसियाना में हिलेरी क्लिंटन डेमोक्रेटिक प्राइमरी की विजेता होंगी. चंदा जुटाने की अपील करते समय संैडर्स कंसास में मिली जीत का जिक्र करना नहीं भूले। इस अपील में उन्होंने अपनी ‘राजनीतिक क्रांति’ पर खुशी जाहिर की. प्राइमरी चुनाव लुइसियाना और कंसास समेत कुल पांच राज्यों में हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




