ISIS ने बांग्लादेश में हिंदू पुजारी की हत्या का दावा किया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

ढाका: इस्लामिक स्टेट ने दावा किया कि बांग्लादेश में भारत की सीमा से सटे एक मंदिर में बंदूक और चाकू से एक मुख्य पुजारी की नृशंस हत्या हिंदुओं के खिलाफ इस दुर्दांत संगठन का पहला हमला है. धार्मिक अल्पसंख्यक हिंदुओं पर ऐसे सिलसिलेवार हमलों के बीच यह दावा किया गया है.कल सोनापोता गांव में 50 […]
विज्ञापन
ढाका: इस्लामिक स्टेट ने दावा किया कि बांग्लादेश में भारत की सीमा से सटे एक मंदिर में बंदूक और चाकू से एक मुख्य पुजारी की नृशंस हत्या हिंदुओं के खिलाफ इस दुर्दांत संगठन का पहला हमला है. धार्मिक अल्पसंख्यक हिंदुओं पर ऐसे सिलसिलेवार हमलों के बीच यह दावा किया गया है.कल सोनापोता गांव में 50 वर्षीय जनेश्वर रॉय की हत्या के तरीके के बारे में अमेरिका स्थित निजी साइट इंटेलिजेंस ग्रुप की रिपोर्ट में कहा गया है. यहां से करीब 494 किलोमीटर दूर उत्तरी पंचागढ जिले के देवीगंज उपजिला में हुए इस हमले में दो श्रद्धालु भी घायल हो गये थे.
आईएस के बयान में कहा गया है कि एक सुरक्षा अभियान में खिलाफत के सैनिकों ने देवीगंज मंदिर के संस्थापक और प्रमुख पुजारी को खत्म कर दिया है. इसने कहा है कि उत्तरी बांग्लादेश के पंचगढ इलाके में हथियारों से निशाना बनाए जाने पर उनका एक साथी भी हताहत हुआ है. ऑनलाइन जिहादी गतिविधियों पर नजर रखने वाले समूह ने कहा कि आईएस से जुडे अमाक न्यूज एजेंसी की एक विज्ञप्ति में आईएसआईएस ने जिम्मेदारी का दावा किया है.
दावे की स्वतंत्र तौर पर पुष्टि नहीं की जा सकती है.रॉय ने वर्ष 1998 में इस मंदिर की स्थापना की थी और तब से इसके प्रमुख और मुख्य पुजारी के तौर पर काम कर रहे थे. हिंदू पुजारी पर हमले का यह पहला और पिछले छह माह में अल्पसंख्यक समुदाय पर हमले का यह पांचवां मामला है जिसमें संदिग्ध इस्लामी आतंकवादियों द्वारा शिया मुसलमानों और उदार सूफी प्रचारकों पर किये गये हमलों की घटनाएं शामिल हैं.
हालांकि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच में यह बात निकल कर सामने आयी है कि प्रतिबंधित जमातुल मुजाहिदीन बांग्लादेश और दक्षिणपंथी जमात-ए-इस्लामी का संबंध इस हत्या से हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










