नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली भारत पहुंचे
Updated at : 19 Feb 2016 6:34 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली भारत पहुंच चुके हैं. उन्होंने भारत के विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की.गौरतलब है कि पिछले साल नेपाल में मधेशी आंदोलन को लेकर संकट गहरा गया था. मधेशियों का आरोप था कि नये संविधान में उनके साथ भेदभाव किया गया है. लम्बे समय तक भारत […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली भारत पहुंच चुके हैं. उन्होंने भारत के विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की.गौरतलब है कि पिछले साल नेपाल में मधेशी आंदोलन को लेकर संकट गहरा गया था. मधेशियों का आरोप था कि नये संविधान में उनके साथ भेदभाव किया गया है. लम्बे समय तक भारत और नेपाल के सीमा में इस मुद्दे को लेकर मधेशियों ने नाकेबंदी की थी. इस नाकेबंदी से नेपाल में आर्थिक संकट पैदा हो गया था.
भारत की ओर से जानेवाले जरूरी पेट्रोलियम पदार्थों और गैस की कीमत काफी बढ़ गयी थी. नाकेबंदी की समस्या को लेकरभारत और नेपाल के बीच रिश्तों में तल्खी आ गयी थीं, ऐसे में नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है.केपी शर्मा ओली की प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद यह पहली भारत यात्रा होगी. वो यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे. माना जा रहा है कि इस मुलाकात के बाद नेपाल में पैदा हुए संकट का कोई हल निकल सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




