ePaper

परवेज मुशर्रफ ने स्वीकारा, ISI देती थी लश्कर व जैश के आतंकियों को प्रशिक्षण

Updated at : 11 Feb 2016 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
परवेज मुशर्रफ ने स्वीकारा, ISI देती थी लश्कर व जैश के आतंकियों को प्रशिक्षण

कराची: पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ ने आज कहा कि लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों को आईएसआई प्रशिक्षण देती है और भारत में आतंकी हमले तब तक नहीं रकेंगे जब तक नई दिल्ली कश्मीर के मुख्य मुद्दे पर ध्यान नहीं देगी. मुशर्रफ ने कहा, ‘‘इंटर-सर्विसेस इंटेलीजेंस :आईएसआई: जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों को […]

विज्ञापन

कराची: पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ ने आज कहा कि लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों को आईएसआई प्रशिक्षण देती है और भारत में आतंकी हमले तब तक नहीं रकेंगे जब तक नई दिल्ली कश्मीर के मुख्य मुद्दे पर ध्यान नहीं देगी.

मुशर्रफ ने कहा, ‘‘इंटर-सर्विसेस इंटेलीजेंस :आईएसआई: जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों को प्रशिक्षण देती है.’ उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, ‘‘पाकिस्तानी सेना असैन्य लोगों को प्रशिक्षण नहीं दे रही. हमारी तरफ के और आपकी तरफ के भी खुफिया संगठन इसमें शामिल हैं.’ जब मुशर्रफ से पूछा गया कि क्या वह भारत-पाक शांति प्रक्रिया में कोई तरक्की देखते हैं तो उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप मुख्य विषय पर ध्यान देंगे तो सबकुछ रक जाएगा. जब तक हम मुख्य मुद्दे पर ध्यान नहीं देते, तब तक दुर्भाग्यपूर्ण आतंकवादी गतिविधियां और आतंकवाद जारी रहेगा। यह चीज आप करना नहीं चाहते.’
72 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति ने भारत में आतंकवादी गतिविधियों का एक तरह से बचाव करते हुए कहा, ‘‘पाकिस्तान में कश्मीर लगातार भावनाएं जगाता रहता है.’ उन्होंने कहा, ‘‘कश्मीर में जो भी लड रहा है, वह स्वतंत्रता सेनानी है.’ पठानकोट हमले के बाद रक गयी विदेश सचिव स्तर की वार्ता के बारे में पूछे जाने पर मुशर्रफ ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि हम इस मुख्य मुद्दे पर आगे बढे़गे. आप ऐसा नहीं चाहते. आप हमें डराना चाहते हैं, हम पर धौंस जमाना चाहते हैं और आप हम पर प्रभुत्व जमाना चाहते हैं. आप केवल उन मुद्दों के बारे में बात करना चाहते हैं जो आपको चिंतित करते हैं, मसलन आतंकवाद, मुंबई और पठानकोट. इसलिए मुझे नहीं लगता कि मुख्य मुद्दे आगे बढ रहे हैं.’
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola